जन्माष्टमी पर दिखी अंबानी फैमिली के घर की झलक, हीरों के गहनों में सजीं नीता अंबानी का देखें लुक
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अंबानी फैमिली के घर की झलक सामने आई है। जिसमे सजधज कर रेडी नीता अंबानी का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। देखें उनके लुक की खास बातें।
अंबानी फैमिली के कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। जिसमे नीता अंबानी पूजा करने के लिए रेडी नजर आ रही है और इस वीडियो को सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर और हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर किया है। वहीं अंबानी फैमिली के फैन पेज ग्रुप पर भी ये वीडियो देखने को मिला। जिसमे नीता अंबानी रेडी होकर पोज देते दिख रही हैं। ट्रेडिशनल अंदाज में रेडी नीता अंबानी का लुक हमेशा की तरह रानी से कम नहीं दिख रहा। वहीं पूजा के लिए फैमिली के और भी सदस्य रेडी है। हमेशा की तरह पूजा के लिए रेडी नीता अंबानी का लुक खास है। तो चलिए जानें लुक की खास बातें...
नीता अंबानी का जन्माष्टमी सेलिब्रेशन
जन्माष्टमी सेलिब्रेशन कैप्शन के साथ शेयर वीडियो में रिलायंस फाउंडेशन की चेयर पर्सन भगवान कृष्ण की पूजा करते दिख रही है और वहीं उनका स्टनिंग ट्रेडिशनल लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा।
गोल्डन एंब्रायडरी वाली साड़ी और हीरों का चमचमाता हार
गॉर्जियस बांधनी प्रिंट की साड़ी में रेडी नीता अंबानी काफी खूबसूरत दिख रहीं। वहीं साड़ी का ब्राइट प्योर अक्वा ब्लू कलर काफी स्टनिंग दिख रहा। ब्राइट से कलर पर प्योर गोल्ड जरी एंब्रायडरी की गई है। वहीं हल्के गुलाबी रंग की आभा इस साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रही है। चौड़े से गोल्डन धागों से बने एंब्रायडरी बॉर्डर को बांधनी प्रिंट पर पिरोया गया है और मल्टीकलर के टेसल्स इसे और बी ज्यादा खूबसूरत वाइब्रेंट कलर दे रहे हैं।
ब्लाउज से लेकर नेकलेस है मैचिंग
साड़ी से मैच करते ब्लाउज में स्कूप नेकलाइन, हाफ लेंथ स्लीव बनी है। वहीं साड़ी को पूरे ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल में फ्रंट पल्लू में ड्रैप किया गया है। और साड़ी पर बनी एंब्रायडरी, सिकुइन और गोल्ड जरी वर्क बेहद खूबसूरत बना रहा है।
नीता अंबानी का लुक उनकी ज्वैलरी की चर्चा के बगैर अधूरा है। हमेशा की तरह एमरॉल्ड्स, रूबी और हीरों से जड़ा उनका हार बाकी सारी चीजों को फीका करके अकेले ही चमक रहा। नीता अंबानी ने अपने इस लुक को डायमंड हेयर एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया है। जिसमे बेशकीमती गुलाबी हीरे लगे हैं। वहीं हार से मैच करती ईयररिंग्स, चूड़ियां और स्टेटमेंट रिंग्स शामिल हैं।
मेकअप ने बना दिया और खूबसूरत
हैवी हीरों के हार के साथ सेंटर पार्टेड लो बन और उसमे लगे गुलाबी फूलों के साथ सुंदर दिख रहे। वहीं मेकअप की बात करें तो स्टेटमेंट आई ब्रोज, डार्क विंग्ड आईलाइनर, डबल कोटेड मस्कारा , माव कलर के लिपशेड और लाइट चिंटेड चिक्स लुक को पूरा कर रहे हैं।


