नवरात्रि Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए पीले कपड़ों में दिखें सुंदर और स्टाइलिश

Mar 20, 2026 06:46 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि के दूसरे दिन पीला रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और पॉजिटिविटी का प्रतीक है। जानिए इस दिन कैसे पीले रंग के आउटफिट से पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक।

नवरात्रि Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए पीले कपड़ों में दिखें सुंदर और स्टाइलिश

नवरात्रि के दूसरे दिन पर Maa Brahmacharini की पूजा होती है। यह देवी तप, त्याग और सच्ची भक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। इस दिन भक्त मां की पूजा करते हैं और उनसे शक्ति व धैर्य की कामना करते हैं। इसके अलावा, नवरात्रि का हर दिन एक खास रंग के साथ भी जुड़ा होता है। इस दिन पर पीले रंग का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह रंग खुशी, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पीला रंग पहनने से मन प्रसन्न रहता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

क्यों है पीला रंग इतना खास?

पीला रंग सूर्य से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का संकेत देता है। पीला रंग ना सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाता है, बल्कि आपके मूड को भी बेहतर बनाता है। यह रंग आत्मविश्वास बढ़ाता है और आपको दिनभर एक्टिव भी रखता है।

लड़कियों के लिए फैशन टिप्स

अगर आप नवरात्रि के दूसरे दिन खास दिखना चाहती हैं, तो पीले रंग का लहंगा, अनारकली सूट या साड़ी पहन सकती हैं। हल्के कढ़ाई वाले या मिरर वर्क वाले आउटफिट्स बहुत सुंदर लगते हैं। अगर आप कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो येलो कुर्ती के साथ जींस या पलाजो पहन सकती हैं। इससे आपको कम्फर्ट और स्टाइल दोनों मिलेंगे।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

पीले रंग की अनारकली ड्रेस में आलिया का लुक जितना सोबर है, उतना ही एलिगेंट भी। आलिया की तरह आप भी ट्विस्टेड ब्रेड हेयस्टाइल के साथ झुमकियां स्टाइल कर सकती हैं। ट्रेडिशनल इवेंट्स के लिए उनका ये लुक एकदम परफेक्ट है।

एक्सेसरीज और मेकअप टिप्स

  • पीले आउटफिट के साथ गोल्डन, व्हाइट या ग्रीन एक्सेसरीज बहुत अच्छी लगती हैं। कानों में झुमके, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी आपके लुक को पूरा करती हैं।
  • मेकअप में न्यूड या हल्के गोल्डन शेड्स का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक में पीच या पिंक शेड्स अच्छे लगते हैं। बालों को खुला रखें या हल्की सी वेवी स्टाइल दें।

मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर

पीले रंग के शरारा सेट में मृणाल ठाकुर का लुक एकदम स्टाइलिश और रिफ्रेशिंग है। ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो ये लुक जरूर ट्राई कर सकती हैं।

पुरुषों के लिए फैशन टिप्स

पुरुष भी इस दिन पीले रंग के कुर्ता-पायजामा या शर्ट पहन सकते हैं। यह सिंपल और क्लासी लुक देता है। आप इसे व्हाइट या क्रीम कलर के बॉटम के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहनकर अपना लुक पूरा करें।

दिनभर रहें एनर्जेटिक और खुश

नवरात्रि सिर्फ पूजा का ही नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह का त्योहार भी है। इस दौरान सही रंग और कपड़े पहनने से आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।