7 तरीकों से पहन सकती हैं सिंपल ब्लैक कुर्ता सेट, कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया आइडिया
Must have outfit for girls to wear everyday: हर रोज ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए नए-नए कपड़े खरीदने पड़ते हैं तो अपनी वॉर्डरोब में ये ब्लैक कुर्ता सेट जरूर रख लें। जिसे आप एक, दो नहीं पूरे सात तरह से स्टाइल करके पहन सकती हैं। फैशन क्रिएटर ने शेयर किए ब्यूटीफुल आइडियाज।

लड़कियों को हर दिन कुछ नया पहनने का शौक होता है। लेकिन जेब को बार-बार ढीला करना ठीक नहीं। वहीं घर में इकट्ठा ढेर सारे कपड़ों को रखने के लिए भी जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में कुछ स्टाइल आइडिया आपको अपने कपड़ों को दोबारा से यूज करने के लिए जरूर खोजना चाहिए। जैसे रोजमर्रा ऑफिस या फिर कॉलेज जाने वाली गर्ल अक्सर एक जैसे आउटफिट से बोर हो जाती है। लेकिन हर बार नया खरीदने के पैसै नहीं तो एक ऐसा इंडियन आउटफिट है जिसे आप वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न और एथनिक तीनों तरह से पहन सकती हैं और एक, दो नहीं पूरे 7 तरह के लुक को क्रिएट कर सकती हैं। फैशन एंड लाइफस्टाइल क्रिएटर मेघा बहुगुणा ने सिंपल, प्लेन ब्लैक कुर्ता और पैंट सेट को पहनने के पूरे 7 तरीके शेयर किए हैं।
कुर्ता सेट विद दुपट्टा
पहले लुक में प्लेन ब्लैक कुर्ता सेट को मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है। या फिर जो दुपट्टा साथ में मिला हो उसके साथ वियर करें।
कुर्ता सेट विद अट्रैक्टिव सिल्वर फंकी ज्वैलरी
दूसरे लुक को क्रिएट करने के लिए क्रिएटर ने दुपट्टे को हटाकर प्लेन कुर्ता और पैंट सेट को सिल्वर फंकी लांग नेकलेस और फंकी ब्रेसलेट के साथ पेयर किया है। वहीं इस लुक को थोड़ा एलिवेट करने के लिए साथ में मल्टीकलर टोटे बैग को कैरी किया गया है।
लांग प्रिंटेड श्रग
लांग प्रिंटेड श्रग के साथ इस प्लेन ब्लैक कुर्ता को वियर किया गया है। इंडियो शेड के लांग प्रिंटेड श्रंग के साथ इस कुर्ता सेट का लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखेगा।
लांग श्रग विद डीप कलर वैराइटी
आप चाहें तो श्रग की वैराइटी को चेंज करके भी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। वाटरफॉल डिजाइन के श्रग को जो ब्राउन, मरून या फिर डार्क शेड के हों, उन्हें इस तरह की प्लेन ब्लैक कुर्ता सेट के साथ वियर कर सकते हैं।
जींस के साथ ब्लैक कुर्ती
आप चाहें तो रेगुलर फिट जींस के साथ इस तरह की प्लेन ब्लैक कुर्ती को पहन सकती हैं। साथ में मैचिंग ब्लैक फुटवियर और कलरफुल शोल्डर बैग इस लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।
रेड बांधनी दुपट्टे के साथ क्रिएट करें लुक
प्लेन ब्लैक कलर के कुर्ता सेट को आप चाहें तो रेड कलर के बांधनी प्रिंट दुपट्टे के साथ वियर कर सकती हैं। मेघा इस लुक में दुपट्टे को नेक में डालकर फ्रंट में बेल्ट के साथ टाइ किया है। वैसे आप चाहें तो सिंपली रेड दुपट्टे को कैरी कर प्योर इंडियन लुक क्रिएट कर सकती हैं। वहीं मेघा का लुक ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट है।
कोटी जैकेट के साथ पेयर करें
प्लेन ब्लैक कुर्ता सेट को आप चाहें तो किसी भी कलर की हाफ जैकेट के साथ पेयर कर सकते हैं। इंडिगो, व्हाइट या डीप कलर के जैकेट ब्यूटीफुल दिखेंगे तो वहीं फेस्टिवल में आप मल्टीकलर के हाफ जैकेट को ब्लैक कुर्ती के साथ पहनकर भी न्यू लुक पा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


