ऑरेंज अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगीं मृणाल ठाकुर, टीका-झुमकों ने लगाए चार चांद

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Ethnic Fashion Tips: मृणाल ठाकुर का ऑरेंज अनारकली सूट लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हैवी झुमके, मांग टीका और सिंपल मेकअप ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और भी खास बना दिया।

ऑरेंज अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगीं मृणाल ठाकुर, टीका-झुमकों ने लगाए चार चांद

Mrunal Thakur Royal Ethnic Look: मृणाल ठाकुर अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ एलिगेंट फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। हाल ही में अभिनेत्री ऑरेंज रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं जिसमें उनका रॉयल और ग्रेसफुल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फ्लोई अनारकली, हैवी झुमके और मांग टीका ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना दिया। फेस्टिव सीजन, शादी और फैमिली फंक्शन के लिए उनका यह एथनिक लुक शानदार इंस्पिरेशन है। अगर आप भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स पसंद करती हैं, तो उनका यह लुक आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।

ऑरेंज अनारकली सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

Mrunal Thakur ने ऑरेंज रंग का फ्लोई अनारकली सूट पहना है जो एकदम रॉयल है। सूट में खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और चौड़ा फ्लेयर देखने को मिला। यह आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी एलिगेंट भी लग रहा था। ऑरेंज रंग गर्मियों और फेस्टिव सीजन दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि उनका यह लुक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

हैवी झुमकों ने बढ़ाई रॉयलनेस

इस लुक में उनके बड़े गोल्डन झुमके सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे थे। हैवी झुमकों ने उनके ट्रेडिशनल आउटफिट को और ज्यादा ग्रैंड बना दिया। आजकल बड़े झुमके एथनिक फैशन में काफी ट्रेंड में देखे जा रहे हैं।

मांग टीका ने पूरा किया ट्रेडिशनल लुक

Mrunal Thakur ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए मांग टीका भी पहना था। यह छोटी-सी एक्सेसरी उनके पूरे आउटफिट में रॉयल टच जोड़ रही थी। मांग टीका- शादी, मेहंदी, संगीत और फेस्टिव पार्टी जैसे मौकों के लिए काफी पसंद किया जाता है।

Mrunal Thakur

सिंपल मेकअप में दिखीं बेहद ग्लोइंग

उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ज्यादा हैवी नहीं रखा। न्यूड और ग्लोइंग मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा था। लुक में सॉफ्ट आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ग्लोइंग बेस देखने को मिला, जिसने पूरे आउटफिट को बैलेंस किया।

हेयरस्टाइल ने बढ़ाई एलिगेंस

Mrunal Thakur ने गजरा बन हेयरस्टाइल चुना, जो उनके एथनिक लुक के साथ काफी क्लासी लग रहा था। ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ये हेयरस्टाइल खूब फबता है।

फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए शानदार इंस्पिरेशन

अगर आप किसी शादी, फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक ढूंढ रही हैं, तो Mrunal Thakur का यह अनारकली लुक शानदार इंस्पिरेशन हो सकता है। इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।