मृणाल ठाकुर को देख मिल जाएगा आइडिया, मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं ड्रेस
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर जल्दी ही बड़े पर्दे पर अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाली हैं। मूवी के प्रमोशनल इवेंट के लिए मृणाल का लुक इंटरेस्टिंग दिख रहा और लड़कियों को जरूर पसंद आएगा।

मृणाल ठाकुर अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही मूवी के प्रमोशन के लिए उनका एलिगेंट स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। मृणाल का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में गॉर्जियस दिख रही हैं और उनका ये स्टाइल लड़कियों को जरूर पसंद आने वाला है। क्योंकि इस ड्रेस को देखकर काफी सारी गर्ल्स के माइंड में जुगाड़ वाली ड्रेस जरूर आ गई होगी।
मृणाल की फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस
मृणाल ने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को कैरी किया था। जिसमे लांग फुल स्लीव जैकेट के साथ फ्लेयर वाले शरारा पैंट और क्रॉप टॉप शामिल था। मृणाल की ये इंडो-वेस्टर्न ड्रेस रिद्धिमा भसीन की डिजाइन की हुई थी। जिसकी कीमत है करीब 64 हजार रुपये। इस ब्यूटीफुल सी ड्रेस पर फ्लोरल एंब्रायडरी बनी है।
मृणाल की स्टाइल ने किया इंप्रेस
फुल स्लीव लांग जैकेट वाले इस ड्रेस के साथ मृणाल ने स्टेटमेंट चोकर नेकपीस कैरी किया है। वहीं सॉफ्ट वेवी हेयर और ग्लोइंग सॉफ्ट फ्लॉलेस मेकअप मृणाल के लुक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
लड़कियां जरूर कर सकती हैं कॉपी
मृणाल का ये लुक आसानी से कैरी किया जा सकता है। अगर आप स्क्रैच ड्रेस की दिवानी है तो मॉम की पुरानी किसी शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी से इस तरह की ड्रेस को स्टिच करवा सकती हैं। जो फेस्टिव सीजन में अट्रैक्टिव दिखेगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


