Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनMotivational speaker Jaya Kishori simple Suit designs for ladies
जया किशोरी की तरह पहनें सुंदर सूट्स, आपकी सादगी लूट लेगी हर महफिल

जया किशोरी की तरह पहनें सुंदर सूट्स, आपकी सादगी लूट लेगी हर महफिल

संक्षेप:

Jaya Kishori Suit Looks: मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जीवन को लेकर अपने अलग विचारों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही उनके फैशन सेंस की भी लोग खूब तारीफ करते हैं। जया हर जगह सूट कैरी करती हैं, चलिए उनके खास लुक्स दिखाते हैं। 

Nov 03, 2025 10:24 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपनी बातों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। जीवन और प्रेम को लेकर उनके विचार सबसे अलग होते हैं। जया किशोरी की बातों के अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस की हमेशा तारीफ होती हैं। जया हर जगह सूट कैरी करती हैं और उनके सूट डिजाइंस बेहद सिंपल लेकिन सुंदर होते हैं। कई बार वह बता चुकी हैं कि कपड़ा लेकर टेलर से सिलवाती हैं। उन्हें रेडीमेड सूट पसंद नहीं आते हैं। अगर आप भी हर महफिल में सिंपल दिखना पसंद करती हैं तो जया के सूट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

येलो अनारकली सूट

येलो कलर का अनारकली सूट जया किशोरी ने कैरी किया है। इस पर उन्होंने फ्रंट स्टाइल दुपट्टा लिया हुआ है। पर्ल-सिल्वर वाले झुमके के साथ लुक को कंप्लीट किया हुआ है।

कॉटन सूट

जया किशोरी खास जगहों पर कॉटन सूट पहनना भी पसंद करती हैं। इसमें ग्रेस के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। ब्लैक-रेड के कॉम्बिनेशन वाला सूट जया पर खिल रहा है।

Jaya Kishori

पिंक सूट

पिंक कलर का सिंपल जरी वर्क वाला सूट जया पर सुंदर लग रहा है। इस तरह के सूट के साथ नेट दुपट्टा और हैवी स्टाइल ईयरिंग्स अच्छे लगेंगे।

पर्पल लुक

जया किशोरी ने हैवी स्टाइल वाला पर्पल सूट सिलवाया है। इसका बॉर्डर वाला वर्क खूबसूरत लग रहा है और उन्होंने दुपट्टे के साथ कैरी किया है। हैवी वर्क वाले सूट पर जया ने हल्के ईयरिंग्स पहने हैं।

Jaya Kishori

गुलाबी लुक

गुलाबी रंग का सिंपल सूट जया ने स्टाइल किया है और इस पर बंधानी प्रिंट वाला दुपट्टा लिया है। अगर सूट सिंपल हो तो दुपट्टा हैवी लुक में अच्छा लगता है। इस पर हैवी स्टाइल ईयरिंग्स भी सुंदर लगेंगे।

गोटा डिजाइनर सूट

गोटा-लेस वाले सूट पहने खूब चला करते हैं लेकिन जया किशोरी अभी भी इस तरह के सूट पहनती हैं। ऐसे सूट आप किसी खास फंक्शन के लिए चुन सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।