केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स, उनके इन 5 ग्लैमरस लुक्स से नहीं हटेंगी नजरें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और खूबसूरती के चर्चे खूब हो रहे हैं, तो चलिए आपको केजिया के कुछ खूबसूरत लुक्स दिखाते हैं।

Miss Universe India 2026 winner Kaziah Liz Mejo
मिस यूनिवर्स बनीं कैजिया लिज मैजो

केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है। 23 अगस्त को जयपुर में ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें टॉप-5 फाइलिस्ट में अपनी जगह बनाते हुए केजिया ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर सजाया। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज हर किसी को पसंद आया। केजिया की उम्र महज 19 साल है लेकिन उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी। बता दें, केजिया लॉ स्टूडेंट, मॉडल और ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। इससे पहले वह 'मिस टीन इंटरनेशनल' में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं और फर्स्ट रनर-अप रहीं थीं। इतना ही नहीं उनके नाम मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी है। चलिए हम आपको केजिया के कुछ खूबसूरत लुक्स दिखाते हैं, उनकी सुंदरता देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी।

ब्लू गाउन में ब्यूटी

ब्लू गाउन में ब्यूटी

केजिया लिज मेजो हर लुक में खूबसूरत दिखती हैं और उनकी आंखें सबसे सुंदर हैं। रॉयल ब्लू कलर के गाउन में केजिया की सुंदरता देखते ही बन रही रही है। उन्होंने इस लुक के साथ बन और मिनिमल मेकअप किया है। केजिया हर लुक में कॉन्फिडेंट दिखती हैं।

कमाल है कैजुअल लुक

कमाल है कैजुअल लुक

केजिया ने ऑफ व्हाइट कलर का बॉडीकॉन स्टाइल गाउन कैरी किया है, जिसमें वह खूबसूरत दिख रही हैं। केजिया का ये कैजुअल लुक स्टाइलिश दिख रही है और उन्होंने इसे ओपन हेयर लुक मिनिमल एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया है। इस तस्वीर में उनकी प्यारी सी मुस्कान असली खूबसूरती है।

केजिया की अदाएं

केजिया की अदाएं

महज 19 साल की उम्र में भी केजिया मॉडलिंग के हर पहलू को बखूबी समझती हैं। उनकी हर तस्वीर में एक अलग अदा और मासूमियत का खूबसूरत संगम दिखता है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। केजिया सिर्फ बेहद खूबसूरत ही नहीं बल्कि काफी स्मार्ट भी हैं, और यह बात उन्होंने अपने बेहतरीन बयानों से साबित कर दी है।

ब्लू हाई-स्लिट गाउन

ब्लू हाई-स्लिट गाउन

केजिया का रॉयल ब्लू हाई स्लिट गाउन और स्पार्कलिंग क्रिस्टल कोर्सेट प्रीमियम फील दे रहा है। ड्रेस का ड्रेप और ट्रेल बॉडी लैंग्वेज में एक बेहतरीन रॉयल फ्लो जोड़ता है। उनका आत्मविश्वास इस तस्वीर की सबसे बड़ी ताकत है। स्लीक बर्न हेयरस्टाइल, डेलिकेट माथा-पट्टी और आर्म-कफ ने इस लुक में चार चांद लगा दिया है।

सहज सादगी और नूर

सहज सादगी और नूर

क्लासिक व्हाइट स्ट्रैपी ड्रेस केजिया का लुक एफर्टलेस ब्यूटी का सीधा उदाहरण है। गले में मिनिमल पेंडेंट और प्रिंटेड स्कार्फ से सजा हैंडबैग इस सादे लुक को भी काफी स्टाइलिश दिखा रहा है। केजिया सिंपल लुक भी पसंद करती हैं और इस लुक से ये साफ हो रहा है। केजिया के लुक्स और परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। उन्होंने अपने क्लोजिंग रिमार्क में अपने संघंर्षों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने का निश्चय किया।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनमिस यूनिवर्स बनीं कैजिया लिज मैजो, इन 5 तस्वीरों में देखें उनका ग्लैमरस अंदाज