बला की खूबसूरत हैं 19 साल की भूमिका, रायपुर से पेरिस पहुंच फैशन जगत में रचा इतिहास!
फैशन इंडस्ट्री में अब हर किसी की नजर छत्तीसगढ़ की भूमिका यादव पर टिकी हुई हैं। महज 19 साल की ये मॉडल Chanel के लिए वॉक करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय मॉडल बनकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

फैशन इंडस्ट्री में अब हर किसी की नजर छत्तीसगढ़ की भूमिका यादव पर टिकी हुई हैं। महज 19 साल की ये मॉडल Chanel के लिए वॉक करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय मॉडल बनकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हमारा समाज जहां सिर्फ गोरे रंग को खूबसूरती का पैमाना माना जाता है, भूमिका यादव की इस बड़ी सफलता ने उस घटिया मानसिकता को खुली चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर जब से वो वायरल हुई हैं, तब से डार्क स्किन ब्यूटी और डायवर्सिटी पर हो रही चर्चाओं को हवा मिली है। उनकी फैशन जर्नी की बात करें तो यहां तक का सफर चुनौती भरा भी रहा और काफी प्रेरणादायक भी। आइए जानते हैं उनके इसी सफर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
रायपुर की गलियों से पेरिस के रनवे का सफर
फैशन की दुनिया की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि यहां छोटे शहरों से आने वालों के लिए शायद कोई जगह नहीं है। लेकिन भूमिका का सफर किसी बड़ी मेट्रो सिटी से नहीं, बल्कि रायपुर की गलियों से शुरू हुआ। उनकी जर्नी ने पारंपरिक सुंदरता के मानकों को तो चुनौती दी ही, साथ ही ये भी साबित किया कि सपने बड़े हों तो छोटा शहर मायने नहीं रखता।
Nninjas Model Management की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, भूमिका का जन्म 27 जनवरी 2006 को हुआ और उनके परिवार की जड़ें बिहार से जुड़ी हुई हैं। एजेंसी ने लिखा- "भूमिका यादव को उनके शहर की गलियों में खोजा गया और उनका यह सफर भारत में गहरे बसे ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चुनौती देता है। वह एक डार्क इंडियन ब्यूटी हैं, जिन्हें अक्सर काली कहा जाता है, जबकि भारत में अधिकांश लोगों की स्किन टोन इसी रंग की होती है।"
तमाम चुनौतियों और सामाजिक दवाब के बावजूद भूमिका का करियर काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। भूमिका ने Chanel के लिए तीन बार वॉक किया है और American Vogue के साथ भी काम किया है। वर्तमान में वह पेरिस में रह रही हैं और फ्रांस, भारत और UK के बीच अपने इंटरनेशनल करियर को मैनेज कर रही हैं।
ग्लोबल सक्सेस के बावजूद भी सादगी भरा जीवन
इतनी कम उम्र में ही ग्लोबल सक्सेस मिलने के बावजूद भूमिका सादगी भरे जीवन में विश्वास करती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी एजेंसी बताती है कि भूमिका अपने जीवन को अवसरों से भरा हुआ मानती हैं और बेवजह की प्रतिस्पर्धा या जलन में नहीं पड़तीं। उनका फेवरिट कंफर्ट फूड आज भी सिंपल दाल चावल ही है। इसके साथ ही एजेंसी ने एक सवाल भी उठाया- क्या भारतीय मीडिया वास्तव में उस डाइवर्सिटी को अपनाने को तैयार है जो असली भारत को दर्शाती है, या फिर वह अब भी वही गोरे रंग को प्राथमिकता देगा?
सोशल मीडिया पर बिखरा भूमिका का जलवा
भूमिका के शार्प फेशियल फीचर और प्रभावशाली अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्या शानदार चेहरा है', तो वहीं किसी दूसरे ने जोड़ा 'वो भारतीय महिलाओं के लिए बड़ी इंस्पिरेशन हैं'।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


