
महेश बाबू के ये कैजुअल लुक्स करें रिक्रिएट, हर पार्टी में दिखेंगे डैशिंग और हैंडसम
एक्टर महेश बाबू एक्टिंग के साथ फैशन के मामले में भी एक नंबर हैं। महेश बाबू के आउटफिट्स स्टाइलिंग टिप्स आप भी रिक्रिएट कर सकते हैं। आप किसी भी पार्टी में डैशिंग दिखेंगे।
एक्टर महेश बाबू लाखों लोगों के दिलों की धड़कन है। वह न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग करते हैं बल्कि उनके एक्शन सीन्स भी लोग खूब पसंद करते हैं। महेश बाबू की फिल्म वाराणसी का लोगों को अब बेसब्री से इंतजार है। महेश बाबू सिर्फ बेहतरीन कलाकार ही नहीं बल्कि वह फैशन के मामले में भी टिप-टॉप रहते हैं। एक्टर के लुक्स कोई भी रिक्रिएट कर सकता है और आप परफेक्ट और डैशिंग दिख सकते हैं। चलिए एक्टर के खास लुक्स दिखाते हैं।

ग्रे-ब्लैक कॉम्बिनेशन- महेश बाबू ने स्लेटी रंग की शर्ट और हल्के ब्लैक कलर की पैंट वाला कॉम्बिनेशन कैरी किया है। एक्टर का ये लुक आप भी फॉर्मल लुक के लिए पहन सकते हैं। इसके साथ चमड़े वाली घड़ी और ब्लैक शूज पेयर करें।

डेनिम लुक- ब्लू कलर की डेनिम शर्ट और ब्लैक डेनिम पैंट में भी महेश बाबू किलर दिख रहे हैं। कैजुअल या नाइट पार्टी के लिए इस तरह का लुक अच्छा लगेगा। इस लुक के साथ व्हाइट शूज पहन सकते हैं।

ब्लेजर लुक- सर्दियों में ब्लेजर कैरी करना है, तो शर्ट वाला स्टाइल न लें। बल्कि अंदर हाईनेक स्वेटर पहनें, जैसे महेश बाबू ने मरून कलर का हाईनेक कैरी किया और ऊपर से ग्रेन कलर का ब्लेजर और पैंट पहना हुआ है। ये आउटफिट डैशिंग लुक देगा।

ब्लैक लुक- लड़कों पर भी ब्लैक लुक काफी अच्छा लगता है। ऑल ब्लैक लुक चाहते हैं, तो महेश बाबू की तरह ब्लैक हाईनेक और फिर सेम कलर का ब्लेजर और पैंट कैरी करें। ये ब्लैक स्टाइल आपको हैंडसम लुक देगा।

फुल टी-शर्ट और जींस- कैजुअल के साथ स्मार्ट दिखना चाहते हैं, तो महेश की तरह फुल स्लीव्स टी शर्ट और जींस पहनें। इस तरह के लुक में लड़के सिंपल लेकिन स्मार्ट दिखते हैं। इसके साथ सफेद जूते पहनें। इस तरह का लुक कूल लगेगा।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




