Linen vs Cotton: जानिए मानसून की गर्मी में कौन सी फैब्रिक होती है अधिक आरामदायक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मानसून की गर्मी में लोग कॉटन और लिनन की आउटफिट्स के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये लेख जरूर पढ़ें!

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

बरसात की चिपचिपी गर्मी से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में आउटफिट का चुनाव बहुत मुश्किल हो जाता है। कई लोग कॉटन और लिनन की आउटफिट्स के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये लेख जरूर पढ़ें! यहां हम बताएंगे बरसात की गर्मी में कॉटन और लिनन में से कौन सी फैब्रिक अधिक आरामदायक रहेगी।

Linen vs Cotton

कॉटन और लिनन दोनों को हल्का हवादार कपड़ा माना जाता है, खासकर गर्मी में इनसे तैयार आउटफिट के डिमांड भी काफी बढ़ जाते हैं। मगर क्या बरसात की चिपचिपी गर्मी में ये दोनों उतने ही कारगर हैं या नहीं, आइए जानते हैं।

जानिए बरसात में कॉटन कपड़ों के क्या फायदे हैं:

1. फौरन पसीना सोख लेता है:

जहां बरसात की गर्मी में लगातार पसीना आते रहता है, वहीं कॉटन के कपड़े फौरन पसीना सोख लेते हैं। ये पसीने को आपकी त्वचा पर सीधे जमा होने से रोकते हैं, जिससे त्वचा संबंधी परेशानियों का खतरा कम हो जाता है।

2. कॉटन के कपड़े हवादार हैं:

आमतौर पर मानसून में कॉटन के कपड़े इसलिए पसंद किये जाते हैं, क्योंकि ये हवादार होते हैं। अन्य कपड़ों की तुलना में कॉटन के रेशों से हवा आसानी से गुजरती है, जिससे गर्म और उमस भरे मौसम में आपको ठंडक महसूस होता है। साथ ही त्वचा पर पसीना जमा नहीं होता।

3. त्वचा के लिए कोमल माना जाता है:

बरसात में अधिक उमस होने से त्वचा पर पसीना चिपका रहता है, जिससे रैशेज, खुजली और जलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कपड़े की रगड़ त्वचा की स्थिति को गंभीर कर सकती है, मगर कॉटन का हल्का मुलायम कपड़ा त्वचा पर मक्खन जैसा महसूस होगा।

4. बेचैनी नहीं होती:

जब त्वचा पर लगातार पसीना जमा रहे तो उमस के कारण वो बेहद चिपचिपी हो जाती है, जिससे त्वचा में खुजली और जलन महसूस होता है और आप बेचैन जो जाते हैं। कॉटन का कपड़ा पसीना सोखता है और त्वचा को सुखा रखता है। वहीं उमस भरे मौसम में चिपचिपाहट कम कराता है।

5. मानसून में डेली वियर के लिए अच्छा विकल्प है:

हल्के कॉटन के कपड़े आमतौर पर बारिश के मौसम में कही बाहर आने-जाने, काम करने या आराम करने के लिए आरामदायक माने जाते हैं

यहां खरीदें कॉटन के हल्के हवादार शर्ट:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

यहां खरीदें कॉटन के मुलायम कुर्ता सेट्स:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

जानिए बरसात के उमस भरे मॉनसून में लिनन कपड़े के क्या फायदे हैं:

1. हवादार कपड़ा है:

लिनन के रेशों की बनावट ऐसी होती है कि हवा अच्छी तरह पास हो सके, जिससे त्वचा में ठंडक का एहसास बना रहता है। जब शरीर पर पसीना आता है और फिर त्वचा में हवा का एहसास होता है, तो गर्मी में आराम की अनुभूति होती है। जिससे गर्मी बाहर निकलती है और शरीर ठंडा रहता है।

2. त्वचा से नमी सोखता है:

बरसात के उमस भरे मौसम में जब आपको लगातार पसीना आता है, तो लिनन का कपड़ा बहुत ज़्यादा गीला महसूस हुए बिना नमी सोखता है और कॉटन की तुलना में ये नमी जल्दी छोड़ता है, इसलिए कपड़े जल्दी सूखते हैं।

3. बना रहता है ठंडक का एहसास:

यह कपड़ा त्वचा से ज़्यादा चिपकता नहीं है, जिससे हवा बेहतर तरीके से आती-जाती रहती है और उमस भरे मौसम में होने वाली चिपचिपाहट कम होती है। त्वचा पर पसीना आने बाद महसूस होने वाली हवा बहुत आराम देती है।

4. मजबूती में कोई जोड़ नहीं है:

लिनन सबसे मज़बूत प्राकृतिक रेशों में से एक है और गीला होने पर भी अपनी मज़बूती बनाए रखता है। ये लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी खराब नहीं होगा, इन्हें ट्राई कर सकते हैं।

5. पसीने की बदबू कम करता है:

लिनन में प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पसीने से निकले बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकते हैं। हालांकि, ये अभी तक पूरी तरह से प्रमाणित नहीं हुआ है।

यहां खरीदें लिनन के मुलायम कुर्ता सेट्स:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

मॉनसून की उमस में कॉटन या लिनन क्या खरीदें?

दोनों की मुख्य विशेषताएं:

कॉटन

हवादार

पसीना सोखता है

सूखने की गति धीमी है

उमस में बहुत आरामदायक है

पहले से मुलायम होता है

लिनन

हवादार

पसीना सोखता है

सूखने की गति कॉटन से तेज है

उमस में बहुत आरामदायक है

इस्तेमाल के बाद मुलायम होता है

यहां खरीदें लिनन के आरामदायक शर्ट्स:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

आपको मानसून की गर्मी में लिनन और कॉटन में से क्या चुनना चाहिए?

अगर आप मुलायम, किफायती, रोज़ाना इस्तेमाल के आरामदायक कपड़े चाहते हैं और आपके तरफ हल्की उमस रहती है, तो कॉटन चुनें। अगर आप बाहर रहने वाले हैं, ज़्यादा उमस होती है, या ऐसे कपड़े चाहते हैं जो पहनने में ठंडे लगें और नमी के संपर्क में आने पर जल्दी सूख जाएं, तो लिनन चुनें। हालांकि लिनन महंगे आते हैं, इसलिए सभी लोग इन्हें नहीं खरीद पाते। मगर आप Amazon से इन्हें डिस्काउंटेड प्राइस पर घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

खास बात : मानसून के मौसम के लिए कॉटन और लिनन दोनों ही बेहतरीन नेचुरल फ़ैब्रिक हैं, क्योंकि ये हवादार और आरामदायक होते हैं। कॉटन को इसकी कोमलता और पसीना सोखने की खूबी के लिए जाना जाता है, जबकि लिनन हवा के बेहतर बहाव, जल्दी सूखने और उमस भरे मौसम में भी ठंडक का एहसास बनाए रखता है।

मानसून के लिए आरामदायक ऑउटफिट:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

कीचड़ और सड़क पर जमे पानी में भी लंबा चलेंगे ये 8 मानसून फुटवियर, आज ही खरीदें

Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।