Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनladies you should know 7 styling hacks to hide belly fat
बेली फैट छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहनना छोड़ दें, सीख लें ये 7 स्टाइलिंग टिप्स

बेली फैट छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहनना छोड़ दें, सीख लें ये 7 स्टाइलिंग टिप्स

संक्षेप:

How to hide belly fat: 30 प्लस वुमन की समस्या बेली फैट होना बिल्कुल कॉमन है। जिसकी वजह से उन्हें जींस, ट्राउजर और ड्रेसेज पहनने में कई बार शर्मिंदगी लगती है। लेकिन ये बेली फैट तो कुर्ते में भी भद्दा दिखता है। ऐसे में आपको लूज फिटिंग कपड़े पहनने के बजाय सही स्टाइलिंग हैक ट्राई करने की जरूरत है।

Jan 09, 2026 06:50 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडियन लेडीज में मॉम पूच या फिर बेली फैट होना काफी कॉमन है। जिसकी वजह से वो अक्सर 30 या 35 के बाद वेस्टर्न ड्रेसेज को इग्नोर करने लगती हैं। लेकिन अगर आप सूट या कुर्ता भी वियर करती हैं तो बेली फैट पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। अब बेली फैट छिपाने के लिए आप भी लूज फिटिंग कपड़े पहनना स्टार्ट कर चुकी हैं तेो इन 7 स्टाइलिंग हैक्स को जरूर जान लें। जिनकी मदद से वापस से आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लूज टीशर्ट या स्वेटर पहनने का हैक

अगर आपके पास बेली फैट छिपाने के लिए लूज टीशर्ट या स्वेटर है। तो उसे सही तरीके से पहनने का तरीका सीख लें। अपने लूज टीशर्ट या स्वेटर के ऊपर कमर पर स्लिम बेल्ट को बांधें और बेल्टी के नीचे लटकर रहे एक्सट्रा फैब्रिक को हल्का सा ऊपर की तरफ खींचकर बेल्ट को हाइड कर लें। ऐसा करने से आपका बेली फैट एरिया आसानी से हाइड हो जाएगा।

हाई वेस्ट बॉटम

अगर आपका बेली फैट ज्यादा है तो हाई वेस्ट पैंट्स, ट्राउजर या जींस को पहनें। लेकिन ध्यान रहे अगर आपकी कमर छोटी है तो इस तरह के पैंट्स को अवॉएड करें।

स्ट्रक्चर्ड फैब्रिक्स

ऐसी जींस या पैंट जो आपके टमी एरिया पर बिल्कुल फिट बैठती हो, उन्हें पहनने की गलती ना करें। इस तरह के फैब्रिक से तैयार पैंट्स और जींस बेली फैट को ज्यादा हाइलाइट करते हैं। इससकी बजाय थोड़े लूज जो बॉडी पर पूरी तरह फिट ना बैठते हो उस तरह के जींस या पैंट्स को पहनें।

जर्सी फैब्रिक्स

बॉटम की तरह ही टॉप वियर पहनते समय भी ध्यान रखें कि ऐसे फैब्रिक्स जो आपके टमी एरिया पर फिट हो जाते हैं या फिर बॉडी से चिपकते हैं। तो उन्हें अवॉएड करें।

शर्ट या टॉप को टक करने का तरीका

बेली फैट को इंस्टेंटली हाइड करना है तो अपने टॉप को बॉटम में अंदर की तरफ टक करें। लेकिन ध्यान रहे कि ये टक साइड से हो। अगर आप फ्रंट से टक करेंगी तो पेट के पास कपड़ा इकट्ठा होगा और देखने में भद्दा लगेगा।

बेल्ट का यूज करें

अपनी कमर को स्लिम दिखाने के लिए बेल्ट का यूज करें लेकिन बेल्ट का सेलेक्शन काफी सोच-समझकर करें। जैसे स्लिम और कपड़ों के साथ पूरी तरह से मैच होने वाली बेल्ट। ऐसी बेल्ट जो आपकी वेस्ट पर हाइलाइट हो रही गलती से भी ना पहनें।

पेपलम टॉप या ए लाइन कपड़े

टमी एरिया हैवी है तो उसे छिपाने के लिए लूज कुर्ते या शर्ट पहनने की आदत को छोड़ दें। इसकी बजाय पेपलम टॉप चुनें। ऐसे कपड़े जो बस्ट एरिया पर फिट बैठे और वेस्टलाइन पर थोड़ा स्ट्रक्चर्ड फिट हों। इसी तरह से ए लाइन कुर्ते या फिर ड्रेसेज को चुनें। इस तरह की डिजाइन आपके हैवी टमी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।