हर पार्टी में सबसे रॉयल दिखना है? अलमारी में जरूर रखें ये 4 साड़ियां, सबकी नजरें आप पर ठहर जाएंगी

Apr 12, 2026 04:32 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

हर पार्टी-फंक्शन में आप रॉयल दिखना चाहती हैं, तो इन 4 साड़ियों को अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें। इन साड़ियों के साथ सही स्टाइलिंग टिप्स भी आपको रिच लुक देगी।

हर पार्टी में सबसे रॉयल दिखना है? अलमारी में जरूर रखें ये 4 साड़ियां, सबकी नजरें आप पर ठहर जाएंगी

साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता, बस वक्त के साथ इसे पहनने के स्टाइल बदल जाते हैं। बनारसी, कांजीवरम और सिल्क जैसी साड़ियां आज भी सदाबहार हैं और महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। अगर आप भी साड़ी लवर हैं और हर पार्टी-फंक्शन में साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो आपकी वॉर्डरोब में कुछ खास डिजाइन और पैटर्न वाली साड़ियां जरूर होनी चाहिए। इन खास साड़ियों को पहनकर न सिर्फ आपका लुक रॉयल लगेगा, बल्कि एक अलग ही एलिगेंस फील होगा। स्टाइलिश कोच आशी वर्मा ने ऐसी 4 साड़ियों के बारे में बताया है, जो हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए। उनका कहना है कि इन साड़ियों को कैरी करके आप किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी और हर मौके पर सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।

1- बनारसी सिल्क साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ी

बनारसी साड़ी का पैटर्न कभी पुराना नहीं हुआ। गोल्डन बॉर्डर के साथ बनारसी साड़ी को हमेशा से रॉयल्टी और क्लास के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत है इसका बारीक जरी वर्क और रिच सिल्क फैब्रिक जो हर खास मौके के लिए परफेक्ट होता है। बनारसी साड़ी का हैवी वर्क आपको रॉयल लुक देगा।

2- टिशू सिल्क साड़ी

टिशू सिल्क साड़ी

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस का फेवरेट रॉयल ट्रेंड बन चुकी है टिशू सिल्क साड़ी। इसका हल्का, शिमरी और ग्लॉसी टेक्सचर इसे बेहद एलिगेंट और लग्जरी लुक देता है। इसमें गोल्डन या सिल्वर शीन होती है जो लाइट में खूबसूरती से चमकती है, नाइट पार्टी के लिए ये परफेक्ट होती है।

3- कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साड़ी

साउथ इंडियन रॉयल लुक के लिए कांजीवरम साड़ी सबसे बेस्ट रहेगी। कांजीवरम साड़ियां अपनी रिच सिल्क क्वालिटी और चौड़े गोल्ड बॉर्डर के लिए जानी जाती है। ये साड़ी सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में रॉयल लुक के लिए जानी जाती है। मोटे सिल्क फैब्रिक और कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर इसे बेहद ग्रेसफुल बनाते हैं। किसी खास मौके के लिए ये साड़ी बेस्ट रहेगी।

4- वेलवेट साड़ी

वेलवेट साड़ी

बॉलीवुड हसीनाओं की पहली पसंद बन चुकी वेलवेट साड़ियां नाइट पार्टीज या विंटर फंक्शन के लिए सबसे बेस्ट होती हैं। अपने रिच और सॉफ्ट टेक्सचर की वजह से ये रिच लुक देती है। डार्क शेड्स जैसे ब्लैक, वाइन, मैरून और एमराल्ड ग्रीन में यह साड़ी बेहद क्लासी और एलिगेंट लगती है। अगर आप रॉयल दिखना चाहती हैं, तो वेलवेट साड़ी जरूर रखें।

स्टाइलिंग टिप्स- इन साड़ियों के साथ खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन, जूलरी और अच्छी सी हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगी। बनारसी और कांजीवरम के साथ गोल्ड या टेंपल ज्वेलरी पहनें, वहीं वेलवेट साड़ी के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स या चोकर बेस्ट लगते हैं। छोटे-छोटे स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर आप किसी भी साड़ी में आसानी से रॉयल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।