Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनkriti sanon shine in sister nupur sanon sangeet night udaipur wear lehenga cost more than 2 lakh
कृति सेनन ने बहन के संगीत में ही लुटा दिए पैसे, लहंगे की कीमत उड़ा देगी होश

कृति सेनन ने बहन के संगीत में ही लुटा दिए पैसे, लहंगे की कीमत उड़ा देगी होश

संक्षेप:

Kriti Sanon Stuns in Sister's Sangeet Night: कृति सेनन इन दिनों उदयपुर में जश्न मना रही हैं। कारण है बहन की वेडिंग, नुपुर सेनन के वेडिंग रिचुअल्स की शुरुआत हो चुकी है और संगीत नाइट के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। जिसमे उनके लहंगे की कीमत सुर्खियों में बनी है।

Jan 10, 2026 03:04 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कृति सेनन इन दिनों बहन नुपुर सेनन की शादी की रस्मों में बिजी हैं। सेनन सिस्टर्स इन दिनों उदयपुर में हैं, जहां कृति सेनन की बहन नुपुर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्में होंगी। 11 जनवरी को होने वाली वेडिंग से पहले ही फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। बीती रात संगीत नाइट के वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमे कृति सेनन दिल खोलकर डांस करते दिख रही हैं। वहीं इन सारे वीडियोज में कृति का स्टनिंग लहंगा भी लोगों का ध्यान खींच रहा। जिसकी कीमत सुनने के बाद को किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस डिजाइन के लहंगे को पहनकर रेडी हुईं कृति सेनन

कृति सेनन ने बहन की शादी के संगीत नाइट के लिए ब्यूटीफुल मल्टीकलर टोन लहंगा चूज किया था। जिस पर ब्लू, ग्रीन, यलो, रेड, पिंक जैसे मल्टीकलर के धागों से एंब्रायडरी की गई थी। साथ में मिरर वर्क लहंगे से लेकर चोली तक पर दिख रहा था। बता दें कि कृति का ये लहंगा डिजाइनर अभिनव मिश्रा के क्रिएशन से लिया गया है। कृति ने इस लहंगे को ब्यूटीफुली नूडल स्ट्रैप वाली शार्ट कुर्ती के साथ पेयर किया है। जो बगैर दुपट्टे के अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

स्टाइल दिखा कंफर्ट विद स्टाइल

कृति ने इस मल्टीकलर लहंगे को परफेक्ट तरीके से स्टाइल किया है। बालों को मेसी हाफ बन बनाकर स्टाइल किया गया है। जिस पर लगी मिरर वाली एक्सेसरीज क्यूट दिख रही है। वहीं गले में चोकर नेकपीस और मिनिमम ईयरिंग्स संगीत नाइट के लिए लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। जिसमे कृति जमकर डांस कर रही हैं।

लहंगे की कीमत उड़ा सकती है होश

बता दें कि दिल्ली बेस्ड डिजाइनर अभिनव मिश्रा के क्रिएशन से लिए गए इस रोशनआरा मिरर वर्क मल्टीकलर लहंगे की कीमत सुनकर जरूर झटका लग सकता है। दरअसल, एक्ट्रेसेज के कपड़ों की कीमत बताने वाले एक इंस्टाग्राम पेज पर इस लहंगे कीमत 2,85,000 बताई गई है। जिसे जानकर आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे और साथ ही कृति सेनन के बहन की शादी वाले लुक का इंतजार कर रहे होंगे।

ये भी पढ़ें:कृति सेनन के अट्रैक्टिव साड़ी लुक, जिसे कॉपी करना है सबसे आसान
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।