Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनkriti sanon comes straight from fairy tale in lavender outfit with long curly hair for elle beauty awards 2025
लेवेंडर ड्रेस में फेयरी टेल जैसी खूबसूरत दिखीं कृति सेनन, एली अवॉर्ड में दिखाया जलवा

लेवेंडर ड्रेस में फेयरी टेल जैसी खूबसूरत दिखीं कृति सेनन, एली अवॉर्ड में दिखाया जलवा

संक्षेप: Kriti Sanon: एली ब्यूटी अवॉर्ड शो में बाकी एक्ट्रेसेज के साथ पहुंची कृति सेनन का कर्ली बालों और लेवेंडर आउटफिट में लुक किसी फेयरी टेल की प्रिंसेज जैसा दिखा। जिसमे वो हमेशा की तरह स्टनिंग और गॉर्जियस नजर आ रही हैं। देखे फोटोज..

Thu, 16 Oct 2025 10:56 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कृति सेनन एली ब्यूटी अवॉर्ड्स को अटेंड करने पहुंची। जहां उनका लुक गॉर्जियस और किसी फेयरी टेल से कम नहीं दिख रहा। मुंबई में हो रहे एली ब्यूटी अवॉर्ड्स फंक्शन में एक के बाद बॉलीवुड के एक्ट्रेसेज और एक्टर का स्टनिंग लुक देखने को मिला। रकुल प्रीत सिंह से लेकर अवनीत कौर, जन्नत जुबैर और कीर्ति शेट्टी इस अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड करने पहुंची। वहीं इन सबके बीच कृति के ब्यूटीफुल लुक ने हर किसी का ध्यान अट्रैक्ट कर लिया। पर्पल आउटफिट में रेडी कृति सेनन किसी डीवा से कम नहीं दिख रही थीं। आप भी देख लें लेटेस्ट फोटोज जिनमे वो किसी फेयरी टेल की प्रिंसेज नजर आ रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
कृति सेनन

पर्पल आउटफिट में दिखा ग्लैमरस फेयरी लुक

कृति सेनन ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए लैवेंडर कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस को चुना। जिसकी कटआउट डिटेलिंग उनकी स्टनिंग टोंड बॉडी को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। ऑफ शोल्डर ट्यूब टॉप किसी स्वीटहार्ट नेकलाइन बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं साथ में गले में लिपटा दुपट्टा कृति को किसी गॉडेस क्वीन सा लुक देने के लिए काफी था। जिसके साथ लांग फ्लेयर स्कर्ट ब्यूटीफुल दिख रही थी। इस गॉर्जियस सी लेवेंडर ड्रेस को कृति ने अपने लुक से और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बना दिया था।

कृति सेनन

हेयरस्टाइल और मेकअप से लुक बना खास

ब्यूटी अवॉर्ड के लिए रेडी कृति सेनन का ये लुक पूरी तरह से ब्यूटीफुल दिख रहा था। आमतौर पर स्लीक सिल्की स्ट्रेट बालों में नजर आने वाली कृति ने इस अवॉर्ड के लिए लुक में खास चेंज किया है। सेंटर पार्टीशन कर्ली लांग हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। जिसके साथ बोल्ड कोहल विंग्ड आईलाइनर और पर्पल आईशैडो के साथ ब्राउन लिप शेड परफेक्ट दिख रहा है और कृति के इस लुक को शानदार बना रहा है। तो फोटोज देख खुद ही तय करें कृति को इस लुक के लिए कितने नंबर देंगे आप।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।