करीना का बांधनी सूट, सारा अली की यलो साड़ी, त्योहारों पर रेडी होने के लिए देखें परफेक्ट लुक

लाइव हिन्दुस्तान
share

फेस्टिवल में रेडी होना है तो करीना कपूर, सारा अली खान के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बांधनी प्रिंट के सिंपल से कुर्ते में रेडी करीना हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रहीं। वहीं सारा अली खान का यलो साड़ी वाला लुक गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन है।

karrena kapoor sara ali khan navratri look
करीना कपूर और सारा अली खान का लुक त्योहारों पर रेडी होने के लिए है बेस्ट

गरबा-डांडिया अटेंड में करने में लड़कियां बिजी हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कैसे पीछे रह सकती हैं। नवरात्रि सेलिब्रेशन का कोई भी मौका हो ट्रेडिशनल आउटफिट में रेडी होना तो बनता है। सारा अली खान कल्याण ज्वैलर्स के इवेंट को अटेंड करने पहुंची और उनका यलो साड़ी में देसी लुक अट्रैक्टिव दिख रहा था। वहीं सिंपल बांधनी प्रिंट सूट को गॉर्जियस अंदाज में पहनें करीना कपूर का लुक फैंस की निगाहों में चढ़ गया है। बता दें कि द ग्रेट इंडियन शो में पति सैफ अली खान के साथ पहुंची बेबो पूरी तरह से नवरात्रि के रंग में रंगी नजर आईं। सिंपल से कुर्ते को गॉर्जियस तरीके से कैरी करना है तो करीना कपूर के लुक से जरूर इंस्पिरेशन लें।

करीना कपूर का लेटेस्ट लुक

बांधनी प्रिंट कुर्ते में करीना कपूर ने चुराया दिल

बता दें कि करीना कपूर ने शो में गेस्ट के तौर पर पति सैफ अली के साथ पहुंची। बांधनी प्रिंट के कुर्ते में रेडी करीना का लुक हर बार की तरह गॉर्जियस नजर आया और अब लड़कियां ऐसे सिंपल कुर्ते को कैरी करने के लिए बेताब हैं। रेड एंड मरून प्रिंट के इस कुर्ते को डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से लिया गया है। जिस के किनारों पर गोल्डन गोटापट्टी का वर्क किया गया है। बांधनी प्रिंट के दुपट्टे को लहराते उनका लुक परफेक्ट दिख रहा था। लांग लेंथ परफेक्ट फिटिंग फुल स्लीव कुर्ते के साथ पैंट को पेयर किया गया है। वहीं साइड में लहराता दुपट्टा फेस्टिवल वाइब्स दे रहा। सिंपल से कुर्ते पायजामे को करीना ने कुंदन ईयररिंग्स, गोल्ड स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया है।

माथे की बिंदी ने पूरा किया लुक

वहीं इस सिंपल से लुक को करीना ने सुर्ख लाल रंग की बिंदी के साथ पेयर किया है। आंखों में कोहल रिम्ड लाइनर और साइड पार्टीशन हेयर इस पूरे लुक के साथ फिट बैठ रहा। तो अगर आप ऑफिस, वर्कप्लेस या फिर घर के फंक्शन में बिल्कुल सादगीभरे अंदाज में रेडी होना चाहती हैं तो बांधनी प्रिंट को जरूर ट्राई करें। करीना कपूर का ये लुक फेस्टिवल्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

सारा अली खान का यलो साड़ी में लुक

सारा अली खान की यलो साड़ी

साड़ी पहनकर रेडी होना चाहती हैं तो सारा अली खान का ये साउथ इंडियन लुक अट्रैक्टिव दिख रहा। टेंपल डिजाइन गोल्ड ज्वैलरी को यलो साड़ी के साथ मैच करके सारा का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं कमर में पहनी चौड़ी कमरबंद साड़ी के प्लीट्स को मैनेजबल बना रही। तो अगर आप कम साड़ी पहनती हैं तो सारा अली खान की तरह वियर करें, साड़ी को कैरी करना आसान हो जाएगा।

सारा अली खान का यलो साड़ी में लुक

यलो साड़ी में सारा का सुंदर लुक

गुलाबी जरी ब्रोकेड बॉर्डर वाली इस यलो साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया है। इस स्टनिंग साड़ी के साथ हाफ स्लीव ब्लाउज को पेयर किया गया है। वहीं स्लीव पर बनी एंब्रायडरी और बैक पर लगा हैवी लटकन ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा रहा। बालों में में लगे गुलाबी फूल पूरी तरह से फेस्टिवल वाइब्स दे रहे। वहीं बात करें मेकअप की तो डबल कोटेड मस्कारा और स्लीक लाइनर के साथ ग्लॉसी मॉव लिपस्टिक को कंप्लीट किया गया है। त्योहारों पर रेडी होने के लिए सारा अली खान का ये स्टनिंग लुक परफेक्ट है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनकरीना का बांधनी सूट, सारा अली की यलो साड़ी, त्योहारों पर रेडी होने के लिए देखें