
करीना कपूर ने स्कर्ट पहन शेयर की स्टनिंग फोटोज, लास्ट वाली देख लुटाने लगेंगे प्यार
Kareena Kapoor Look: करीना कपूर ने अपने स्टनिंग लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। जिसमे वो एलिगेंट और क्लासी दिख रही है। वहीं लास्ट फोटो में बेबो का अंदाज हर फैन को तारीफ करने पर मजूबर कर दे रहा।
करीना कपूर को ओजी क्वीन यूं ही नहीं बोला जाता। जब भी वो किसी स्पेशल ओकेजन पर रेडी होती हैं। उनका यूनिक और एलिगेंट लुक देखकर लोगों के मुंह से बस तारीफें ही निकलती है। अगर आप अपने 40s में हैं और वेस्टर्न ड्रेसिंग के लेकर कंफ्यूज रहती हैं। तो, करीना कपूर का ये लुक आपको परफेक्ट इंस्पिरेशन दे सकता है। इंस्टाग्राम पर करीना ने अपने ब्यूटीफुल लुक की फोटोज शेयर की है। जिसमे वो स्टनिंग दिख रही हैं।

कैसा है करीना का लुक
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की फोटोज शेयर की है। जिसमे वो प्रिंटेड शर्ट के साथ एनिमल प्रिंट वाली ब्यूटीफुल सी स्कर्ट को पेयर कर रेडी दिख रही हैं। मस्टर्ड शेड की शर्ट में ग्रीन एंड रेड कलर के छोटे फूलों के प्रिंट बने हैं। करीना की ये हैंडलूम शर्ट नमजा काउचर से ली गई है। वहीं शर्ट के साथ मैचिंग फ्रिंज स्कर्ट काफी खूबसूरत दिख रही है। परफेक्ट फिटिंग के साथ ये करीना के कर्व्स को ब्यूटीफुली शेप दे रही है। वहीं नी लेंथ के साथ जुड़े फ्रिंज इस स्कर्ट को प्लेफुल लुक दे रहे हैं। करीना कपूर इस मिक्स एंड मैच आउटफिट को पूरी तरह से जस्टिफाई करते दिख रहीं।
मेकअप से लेकर एक्सेसरीज ने बनाया परफेक्ट
फिटेड लांग स्कर्ट के साथ मैचिंग एनिमल प्रिंट पम्प्स को वियर किया गया है। वहीं हाथों में घड़ी और ईयररिंग्स एक्सेसरीज को पेयर कर एलिगेंट लुक दिया गया है। बात करें करीना के मेकअप की तो न्यूट्रल टोन मेकअप, कोहल आईज, न्यूड ब्राउन लिपस्टिक, परफेक्ट कॉन्ट्यूरिंग चिक्स और जॉलाइन खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे। जिसके साथ करीना ने स्लीक लो बन बना रखा है।

आखिरी फोटोज पर अटक गई निगाहें
अगर आप 40s में है और वेस्टर्न आउटफिट को पूरे ग्रेस और कंफर्ट के साथ कैरी करना चाहती हैं तो करीना कपूर का ये लुक आइडियल है। करीना ने अपने लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। जिसमे वो एक पल में ग्लैमरस से परफेक्ट मॉम बनी दिख रही हैं। स्कूल से लौटे छोटे बेटे को हग करती फोटोज देख फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




