रंग-बिरंगी साड़ी को कैसे सोबर और एलिगेंट रखें? करीना कपूर से सीखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Saree Styling Tips Kareena Kapoor: करीना कपूर खान का साड़ी लुक एक बार फिर चर्चा में है। रंग-बिरंगी शिफॉन साड़ी में उनका स्टाइल बहुत प्यारा और खूबसूरत लग रहा है। उनके गहनों ने भी लुक को खास बना दिया।

Kareena Kapoor Khan Colorful Chiffon Saree look
करीना कपूर का ये कलरफुल साड़ी लुक है एकदम हटके।

करीना कपूर खान जब साड़ी पहनती हैं तो उनका स्टाइल हमेशा थोड़ा अलग नजर आता है। इस बार भी उनकी पेस्टल रंगों वाली साड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है। यह मल्टी-कलर शिफॉन साड़ी देखने में बहुत हल्की और प्यारी लग रही है। इसमें गुलाबी, नीला, पीला और हरा रंग एक साथ नजर आ रहा है। इन सभी रंगों का मेल साड़ी को बहुत खूबसूरत बना रहा है। करीना ने इस साड़ी के साथ बहुत ज्यादा चीजें नहीं कैरी की हैं, लेकिन उनके गले का हार पूरे लुक को खास बना रहा है। अगर आप भी हल्के और रंगीन कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो करीना का यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

पेस्टल रंगों का खूबसूरत मेल

इस साड़ी की सबसे खास बात इसके रंग हैं। इसमें गुलाबी, नीला, पीला और हरा रंग बहुत हल्के अंदाज में नजर आ रहा है। कोई भी रंग बहुत ज्यादा तेज नहीं है, इसलिए पूरी साड़ी आंखों को देखने में अच्छी लगती है। इन रंगों की वजह से लुक में फ्रेशनेस भी दिख रही है। गर्मियों या दिन के किसी खास मौके के लिए इस तरह के हल्के रंग काफी अच्छे लगते हैं।

शिफॉन कपड़ा देता है लाइट लुक

शिफॉन की साड़ी वैसे भी अपने हल्के और मुलायम अंदाज के लिए पसंद की जाती है। यह पहनने के बाद बहुत भारी महसूस नहीं होती। करीना की यह साड़ी भी काफी हल्की नजर आ रही है, जिसे उन्होंने बखूबी स्टाइल किया है। अगर आपको भारी साड़ियों के बजाय कुछ हल्का पहनना पसंद है, तो इस तरह की शिफॉन साड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

नेकपीस है सबसे कास

करीना ने साड़ी के साथ गले में लेयर्ड नेकपीस पहना है, जो सिंपल लुक में स्टाइल और ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। साथ में स्टेटमेंट ईयरिंग्स भी लुक को पूरा कर रहे हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल

हेयरस्टाइलिंग की बात करें तो करीना ने बालों को हल्की वेव्स के साथ खुला रखा है। मेकअप भी एकदम सिंपल और मिनिमल है। सॉफ्ट पिंक बेस, आंखों पर थोड़ा सा स्मोकी मेकअप और न्यूड-पिंक लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक को खूबसूरत बना दिया है। लाइट मेकअप पसंद करने वालों के लिए करीना का लुक बेस्ट रहेगा।

रंगीन साड़ी के साथ कम गहने

करीना के इस लुक से यह भी समझ आता है कि अगर आपकी साड़ी में कई रंग या डिजाइन हैं, तो गहनों को थोड़ा कम रख सकते हैं। इससे साड़ी का रंग और डिजाइन साफ नजर आता है। आप भी ऐसी साड़ी पहनते समय सिर्फ एक अच्छा हार, झुमके या कंगन चुन सकती हैं। इससे रूप सजा हुआ भी लगेगा और बहुत ज्यादा भरा-भरा भी नहीं लगेगा।

हल्के रंगों वाली साड़ी क्यों है खास?

हल्के गुलाबी, नीले, पीले और हरे रंग एक साथ मिलकर साड़ी को बहुत सॉफ्ट और प्यारा रूप दे रहे हैं। ऐसे रंग दिन के कार्यक्रम, पूजा, पारिवारिक समारोह या छोटी सी पार्टी के लिए अच्छे लगते हैं। अगर आप इस तरह की साड़ी पहन रही हैं, तो बाकी चीजों को थोड़ा सिंपल रखना बेहतर रहेगा। इससे साड़ी के रंग अपने आप सबसे ज्यादा नजर आएंगे। अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए ये लुक जरूर ट्राई कर सकती हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनरंग-बिरंगी साड़ी को कैसे सोबर और एलिगेंट रखें? करीना कपूर से सीखें