करीना के आइकॉनिक लुक से इंस्पायर्ड निसा देवगन का ग्लैमरस लहंगा अवतार
काजोल और अजय देवगन की बेटी Nyasa Devgan का लेटेस्ट लहंगा लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस लुक में उन्होंने क्लासिक डिजाइन को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश कर फैशन लवर्स को इंस्पायर कर दिया।

बॉलीवुड स्टार किड्स में अगर कोई नाम लगातार अपने फैशन चॉइसेज को लेकर सुर्खियों में बना रहता है, तो वह है Nyasa Devgn। काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा ने इस बार अपने लहंगे के साथ ऐसा स्टाइल स्टेटमेंट दिया है, जिसने क्लासिक और कंटेम्पररी फैशन के बीच एक खूबसूरत संतुलन बना दिया है। उनका यह लुक सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि बॉलीवुड फैशन हिस्ट्री को मॉडर्न अंदाज में दोहराने की कोशिश है।
निसा का यह कोरल और पीच ओम्ब्रे लहंगा साल 2001 के एक आइकॉनिक डिजाइन (बोले चूड़ियां गाने में करीना कपूर के लुक) से प्रेरित है, लेकिन इसकी सिलुएट, ब्लाउज स्टाइल और ओवरऑल वाइब पूरी तरह आज की जेनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस लुक में जहां ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी की झलक मिलती है, वहीं बोल्ड ब्लाउज डिजाइन इसे यंग, सल्ट्री और हाई-फैशन टच देता है। यही वजह है कि निसा का यह लहंगा लुक सोशल मीडिया और फैशन गलियारों में जमकर चर्चा में है।
निसा के लहंगा लुक की डिटेल्स -
शानदार लहंगा- ओम्ब्रे लहंगा जिसने खींचा सबका ध्यान
निसा का लहंगा सॉफ्ट पीच से डीप कोरल शेड में खूबसूरती से ट्रांजिशन करता है। वॉल्यूमिनस सिलुएट वाला यह ओम्ब्रे लहंगा सिल्वर सीक्विन वर्क और इंट्रिकेट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ है, जो इसे रॉयल और ग्लैमरस बनाता है। चलते समय लहंगे का फ्लो और शाइन इसे परफेक्ट फेस्टिव और वेडिंग आउटफिट बनाता है।
ट्रेंडी ब्लाउज - ब्लाउज ने दिया ट्रेडिशनल लुक को बोल्ड ट्विस्ट
जहां ओरिजिनल लुक में शॉर्ट-स्लीव चोली थी, वहीं निसा ने एक स्ट्रैपलेस बैंडो-स्टाइल ब्लाउज चुना। इस ब्लाउज का बैक डिजाइन सबसे ज्यादा चर्चा में है- डेरिंग हॉरिजॉन्टल क्रिस-क्रॉस स्ट्रैप्स ने पूरे लुक को एजी और सेंसुअस वाइब दी। यह डिजाइन ट्रेडिशनल लहंगे को यूथफुल और हाई-फैशन टच देता है।
स्टाइलिंग और ओवरऑल लुक वाइब
निसा ने इस आउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी चुनी, ताकि लहंगा और ब्लाउज ही फोकस में रहें। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और खुले बालों ने उनके पूरे लुक को बैलेंस और एलिगेंट बनाया। यह लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न एलिमेंट जोड़ना चाहती हैं।
आइकॉनिक लुक से तुलना: यह कहना गलत नहीं होगा कि निसा का लुक उस फेमस लुक को ट्रिब्यूट देता है, जिसे कभी Kareena Kapoor ने पहना था और जिसे सिलेब्रिटी फैशन डिजाइनर Manish Malhotra ने डिजाइन किया था। जहां करीना का लुक यूथफुल एनर्जी से भरा था, वहीं निसा का वर्जन ज्यादा मैच्योर, सल्ट्री और कॉन्फिडेंट नजर आता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


