उफ्फ! बैकलेस चोली-बनारसी साड़ी, देखें बहन के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का 'अप्सरा लुक'
Janhvi Kapoor Look from Wedding Reception: बहन अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से जाह्नवी कपूर का लुक जमकर वायरल हो रहा। जिसमे वो बनारसी साड़ी को काफी गॉर्जियस अंदाज में पहनी हैं और ये लुक किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहा, देखें…

सौतेली बहन अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का हॉट रॉयल लुक वायरल हो रहा है। बनारसी साड़ी पहनकर रिसेप्शन में पहुंची जाह्नवी किसी देसी गॉडेस से कम नहीं दिख रही थीं। वहीं उनके इस गॉर्जियस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे। यूजर्स उन्हें इंद्रलोक की अप्सरा बोल रहे। वहीं जाह्नवी का ये देसी लुक दुल्हन के इंडोवेस्टर्न लुक को भी फीका करता दिखा। मनीष मल्होत्रा की साड़ी में रेडी जाह्नवी कपूर का लुक आप भी देख लें।
खूबसूरत अप्सरा बन उतरीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने सिस्टर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में अपने फैशन सेंस से हर किसी का ध्यान खींच लिया। लेवेंडर कलर की साड़ी में रेडी जाह्नवी की फोटोज तेजी से वायरल हो रहीं। बता दें कि डिजाइन मनीष मल्होत्रा की कस्टमाइज ये साड़ी बनारसी ब्रोकेड सिल्क है। जिसे हाथों से बुनकर तैयार किया गया है। साड़ी की खूबसूरती उसकी स्टाइलिंग से और भी ज्यादा निखर कर नजर आ रही है। वहीं इस लुक को जाह्नवी के हॉट ब्लाउज ने स्पेशल बना दिया है।
स्ट्रैपलेस ब्लाउज ने दिया देसी हॉट लुक
बनारसी साड़ी को इतने हॉट तरीके से कैरी करना हो तो जाह्नवी कपूर का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। स्ट्रैपलेस और बैकलेस मैचिंग के ब्लाउज के साथ बनारस की इस हैवी साड़ी को वियर किया गया है। शोल्डर पर बनी सिंपल प्लीट्स और लांग पल्लू बिल्कुल देसी लुक दे रहे थे। लेकिन ब्लाउज की डिजाइन ने इसे हटकर बना दिया है।
ज्वैलरी से लेकर मेकअप ने बनाया सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
गोल्ड की कुंदन, मीनाकारी ज्वैलरी गोल्डन एंड लेवेंडर शेड की साड़ी के साथ फिट बैठ रही है। हाथों में कंगन, गले में चोकर नेकपीस और कानों में हैवी ईयररिंग्स साड़ी के साथ पूरी तरह से मैच हो रहे। वहीं कमर में पहनी कमरबंद ने इसे बिल्कुल ट्रेडिशनल बना दिया है।
मेकअप ने बना दी बात
वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी फिनिश मेकअप से चेहरा चमक रहा है। गोल्डन ग्लिटरी आईशैडो, हाईलाइटेड चिक्स, ग्लॉसी ब्राइट शेड न्यूड लिप कलर और हैवी मस्कारा कोटिंग के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी खूबसूरती बढ़ा रही है। सिंपल स्लीक सेंटर पार्टीशन हेयर को अप बन में बांधा गया है। जिससे पूरा अटेंशन केवल फेस एंड साड़ी पर है।
सिस्टर वेडिंग के लिए आइडियल लुक
सिस्टर वेडिंग रिसेप्शन के लिए जाह्नवी का ये लुक लोग काफी पसंद कर रहे। जिसे आप भी कॉपी कर सकती हैं। जल्दी ही घर में शादी है तो जाह्नवी कपूर के इस लुक से इंस्पायर होकर रेडी हों, भीड़ में सब आपको ही देखेंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


