Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनinstagram influencer share idea how to apply nail paint at home that last long for 15 days
इंफ्लूएंसर ने खास ट्रिक से लगाई नेलपॉलिश, पूरे 15 दिन नहीं छूटेगी

इंफ्लूएंसर ने खास ट्रिक से लगाई नेलपॉलिश, पूरे 15 दिन नहीं छूटेगी

संक्षेप:

NailPolish Hacks: नेलपॉलिश लगाने दो दिन बाद ही छूटने लगती है और कुछ दिनों में शादी है तो इस इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर का आइडिया जान लें। सगाई के लिए लगाई नेलपॉलिश पूरे 15 दिनों से हाथों पर टिकी है और फ्रेश नजर आ रही।

Nov 14, 2025 07:34 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लड़कियां सजने-संवरने के लिए लाखों जतन करती हैं। केवल चेहरा ही नहीं बल्कि हाथ-पैर, नाखून, बाल हर एक छोटी चीज का ख्याल रखती हैं। इंस्टाग्राम पर इंफ्लूएंसर ने अपने सगाई से रिलेटेड पोस्ट शेयर किया है। और, बताया है कि आखिर कैसे उसने अपनी नेलपॉलिश को खास ट्रिक से लगाया। जिससे कि वो अगले 15 दिनों तक ना छूटे। वैसे आप भी चाहें तो इस ट्रिक को फॉलो कर सकती हैं। खासतौर पर वो लड़कियां जिनकी शादी होने वाली है। उन्हें शादी के बाद कई दिनों तक नेलपॉलिश लगाने या छुड़ाने का झंझट नहीं करना होगा और ये खास ट्रिक से लगी नेलपॉलिश पूरे 10-15 दिन तक लगी रहेगी। तो आप भी जान लें ये ट्रिक

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने बताया नेलपॉलिश लगाने का खास तरीका

इंस्टाग्राम पर अपूर्वा श्रीवास्तव नाम की इंफ्लूएंसर ने अपनी सगाई के मेकअप को शेयर कर बताया है कि कैसे उन्होंने खुद से नेलपॉलिश लगाया है। और ये पिछले 15 दिनों से छूटी नही है। नेलपॉलिश को लंबे समय तक टिका रहने के लिए उन्होंने ये 3 बातों को शेयर किया है।

बेस कोट

सबसे पहले नेलपेंट लगाने के लिए बेस कोट लगाएं। बेस कोट लगाने के लिए ग्लिटर वाली नेलपेंट को चुना है। जिसमे सिल्वर, गोल्डन ग्लिटर के चंक्स होते हैं। जो ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश में डले रहते हैं। इस तरह की ग्लिटर नेलपेंट को नाखूनों में बेस कोट के तौर पर लगाया है। जिस कलर की नेलपॉलिश लगानी है बेस कोट उसी कलर से मैच करता हुआ लगाना चाहिए। जैसे गोल्डन पर गोल्डन बेस और सिल्वर पर सिल्वर बेस कोट लगाएं।

नेलपॉलिश की कितनी कोटिंग लगाएं कि नेलपेंट टिकी रहे लंबे टाइम तक

इंफ्लूएंसर ने बताया कि नेलपॉलिश की कितनी कोट लगाने से उनके नाखूनों पर नेलपॉलिश टिकी हुई है। 8 कोट नेलपेंट को अपूर्वा ने पूरे दो दिनों में आराम से लगाया है। एक कोट के सूख जाने के बाद दूसरे कोट को अप्लाई किया है। और इसमे दो कलर के शेड का इस्तेमाल किया है।

टॉप कोट लगाना है जरूरी

नेलपॉलिश के कई कोट लगाने के बाद ऊपर से टॉप कोट लगाना जरूरी है। ये एक ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश होती है जो नेल्स पर लगे पेंट को शाइन देने का काम करती है। इसके साथ ही ये कलर को भी प्रोटेक्ट करती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।