
क्या पिंक सूट या साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी दिखेगी ब्यूटीफुल? इमेज कंस्लटेंट ने बताया
Style Tips: स्टाइलिश दिखना है तो केवल कपड़े पहनना काफी नहीं। इमेज कंसल्टेंट ने बताया कि किस तरह से डे फंक्शन में आप ब्यूटीफुल तरीके से ब्राइट कलर के कपड़ों को पहनकर रेडी हो सकती है। साथ ही ज्वैलरी मैच करने का तरीका भी शेयर किया है।
खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाना अब केवल हीरोइनों का काम नहीं रह गया। साधारण लड़कियां भी फैशनेबल और परफेक्ट दिखने के लिए सारे जतन करती हैं। खुद पर फिट बैठते कपड़ों के साथ उनकी मैचिंग ज्वैलरी, एक्सेसरीज, फुटवियर का चुनाव करती हैं। ऐसे में काफी सारे इमेज कंस्लटेंट इस बारे में अपने एक्सपर्ट सुझाव भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जैसे कि इमेज कंस्लटेंट इशिता सलूजा ने खास टिप्स और कारण इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिसमे उन्होंने बताया है कि आखिर गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ किस तरह की ज्वैलरी को मैच किया जा सकता है। जिसमे रेडी होकर डे फंक्शन में एलिगेंट और क्लासी लुक पा सकते हैं।
इमेज कंस्लटेंट ने बताया गोल्डन वर्क वाले पिंक कपड़ों के साथ क्यों पहनी सिल्वर ज्वैलरी?
इंस्टाग्राम पेज पर इशिता ने अपने ब्यूटीफुल लुक का वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर क्यों पिंक कलर के अनारकली कुर्ते के साथ उन्होंने सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को कैरी किया है। जबकि उस कुर्ते में गोल्डन एंब्रायडरी का काम हुआ है।
- इमेज कंस्लटेंट ने बताया कि अगर वो इतने ब्राइट पिंक कलर के कुर्ते के साथ कुंदन, गोल्डन ज्वैलरी को पेयर करती तो उनका लुक वेडिंग गेस्ट जैसा नजर आ जाता। जबकि वो वेडिंग गेस्ट वाला लुक नहीं चाहती थीं। अगर आप किसी हैवी, ब्राइट कलर के आउटफिट को वेडिंग के अलावा किसी स्पेशल इवेंट पर पहनना चाहती हैं तो उसके साथ गोल्डन, कुंदन, पोल्की डिजाइन की ज्वैलरी को पेयर करना अवॉएड करें। क्योंकि अक्सर के ये हैवी ज्वैलरी वाले लुक वेडिंग फंक्शन में ही अच्छे लगते हैं। बाकी मौकों पर काफी ओवर डू वाला लुक क्रिएट कर देते हैं।
- इस तरह के ब्राइट पिंक कलर के अनारकली कुर्ते के साथ सिल्वर ज्वैलरी पहनकर वो इस लुक को डे फंक्शन के लिए आइडियल बना रही थी। डे फंक्शन के लिए रेडी होना है और साथ में हैवी ज्वैलरी कैरी करना चाहती हैं तो ऑक्सीडाइज्ड मेटल को ट्राई कर सकती हैं। डे फंक्शन के लिए लाइट वेट ज्वलैरी को प्रिफर करना अच्छा आइडिया है। ब्राइट कलर के ट्रेडिशनल कपड़ों को किसी डे फंक्शन में पहनकर रेडी हो सकती हैं। खासतौर पर ब्राइट पिंक, जिसे ज्यादातर गर्ल्स अवॉएड करती हैं।
- इशिता बताती हैं कि उनके पिंक कुर्ते में गोल्डन और सिल्वर दोनों का वर्क काफी मिनिमल है। इसलिए वो आसानी से ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को पेयर कर पा रही हैं। अगर किसी आउटफिट में एक मैटेलिक कलर की एंब्रायडरी नही है तो आसानी से आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को पेयर कर सकती हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




