Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनImage Coach Suggests 4 Tops That Make Belly Fat Less Noticeable
बेली फैट है? तो जींस के साथ पहनें ये 4 तरह के टॉप, स्लिम और स्टाइलिश लुक मिलेगा!

बेली फैट है? तो जींस के साथ पहनें ये 4 तरह के टॉप, स्लिम और स्टाइलिश लुक मिलेगा!

संक्षेप:

Fashion Tips: अगर आप जींस और टॉप वियर करती हैं, तो टॉप में बेली फैट और भी ज्यादा हाईलाइट हो सकता है। ये देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में आप कुछ खास तरह के टॉप खरीद सकती हैं।

Jan 13, 2026 07:04 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेली फैट होना आजकल काफी कॉमन है। जरूरी नहीं कि आप ओवरवेट हों, कई बार नॉर्मल वजन होने के बाद भी टमी एरिया के आसपास फैट जमा हो जाता है। ये फैट कपड़ों में भी शो होता है, जिस वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है। खासतौर से अगर आप जींस और टॉप वियर करती हैं, तो टॉप में बेली फैट और भी ज्यादा हाईलाइट हो सकता है। ये देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में आप कुछ खास तरह के टॉप खरीद सकती हैं। इमेज कोच आशी ने कुछ ऐसे टॉप के बारे में बताया है जो फैशनेबल भी दिखेंगे और साथ ही आपके बेली फैट को भी हाइड करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रैप टॉप ट्राई करें

इमेज कोच कहती हैं कि अगर आपका बेली फैट शो होता है, तो रैप टॉप आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। ये टॉप आपके बेली एरिया से अटेंशन पूरी तरह हटा देते हैं। इसकी डायगोनल लाइंस नेकलाइन और नेचुरल वेस्ट को हाइलाइट करती हैं, जिससे बेली फैट हाइलाइट नहीं होता। डेली वियर या ऑफिस वियर के लिए ये टॉप परफेक्ट हैं।

एम्पायर लाइन टॉप

एम्पायर लाइन टॉप भी आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ये वेस्ट पर फिटेड होते हैं और नीचे से फ्लोई होते हैं। इससे आपका अपर टॉरसो हाइलाइट होता है, साथ ही बेली फैट भी हाइड हो जाता है। ये काफी ट्रेंडी लगते हैं और देखने में भी बहुत फैंसी लुक देते हैं।

असिमेट्रिकल टॉप

आशी के मुताबिक जहां भी असिमेट्री आ जाती है, नेचुरली सारी अटेंशन वहीं शिफ्ट हो जाती है। ऐसे में आप अपने वॉर्डरोब में कुछ असिमेट्रिकल टॉप शामिल कर सकती हैं। ये देखने में तो स्टाइलिश लगेंगे ही साथ ही आपको यूनिक और स्टाइलिश लुक भी देंगे।

वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली शर्ट

अपने कलेक्शन में आपको एक वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली शर्ट भी जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे स्लिम लुक का इल्यूजन क्रिएट होता है। इमेज कोच कहती हैं कि इन शर्ट्स की वर्टिकल स्ट्राइप्स टॉरसो की सॉफ्टनेस को काउंटर करती हैं, जिससे बेली फैट हाइड हो जाता है। ये काफी फॉर्मल और स्टाइलिश लुक भी देती हैं।

ये भी पढ़ें:हर सूट के साथ दुपट्टा लेने का तरीका अलग होता है! यहां सीखें कैसे करना है स्टाइल
ये भी पढ़ें:घर के कपड़ों में भी सुंदर और स्टाइलिश दिखना है? तो ये कलर कॉम्बिनेशन नोट कर लें!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।