
घर के कपड़ों में भी सुंदर और स्टाइलिश दिखना है? तो ये 4 ट्रेंडी कलर कॉम्बिनेशन नोट कर लें!
Fashion Tips: घर में आप कंफर्टेबल कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन वो ऐसे होने चाहिए जिनमें आप बेहतर महसूस करें। अगर आप भी घर के कपड़ों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी कलर ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।
कहीं बाहर जाते हुए तो आप अपने वॉर्डरोब से सबसे सुंदर कपड़े निकलाकर पहनती होंगी। लेकिन घर का क्या? आप मानें या ना मानें घर में भी प्रेजेंटेबल दिखना उतना ही जरूरी है, जितना कहीं बाहर जाते हुए। घर में आप कंफर्टेबल कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन वो ऐसे होने चाहिए जिनमें आप बेहतर महसूस करें। क्योंकि जैसे कपड़े आप पहनती हैं वो आपके मूड और एनर्जी दोनों पर इंपैक्ट डालते हैं। आपने कुछ गर्ल्स को देखा होगा कि वो घर के कपड़ों में भी इतनी स्टाइलिश लगती हैं। ऐसा नहीं कि वो कुछ अलग पहनती हैं, बस वो बेहतर जानती हैं कि उनपर क्या सूट होता है। अगर आप भी घर के कपड़ों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी कलर ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।
ब्लश पिंक और सॉफ्ट वाइट का कॉम्बो
पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा बताती हैं कि घर के कपड़ों में भी आप वाइब्रेंट और स्टाइलिश लग सकती हैं। इसके लिए आप ब्लश पिंक और सॉफ्ट वाइट का कलर कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। ये दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लगते हैं और एक सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देते हैं। ये बहुत जेंटल कॉम्बिनेशन लगता है जो सेल्फ केयर की एनर्जी को बढ़ावा देता है।
बटर येलो और आइवरी कलर
बटर येलो और आइवरी का कॉम्बिनेशन भी आजकल काफी ट्रेंड में है। ये दोनों ही कलर बहुत सॉफ्ट, सूदिंग, वाइब्रेंट और ब्यूटीफुल लगते हैं। ये कलर कॉम्बिनेशन सन (सूरज) के कलर्स को दर्शाता है, जिससे आपका मूड भी काफी पॉजिटिव, लाइट और अपलिफ्ट रहता है।
लैवेंडर और सॉफ्ट ग्रे का कॉम्बिनेशन
स्टाइलिस्ट कहती हैं कि आप घर पर लैवेंडर और सॉफ्ट ग्रे का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं। ये दोनों ही कलर्स काफी सूदिंग और सॉफ्ट हैं। ये कॉम्बो आपको मेंटली आपको शांत और ग्राउंडेड फील कराता है। देखने में भी ये दोनों कलर्स काफी फेमिनिन और जेंटल लगते हैं, जिससे आप घर पर भी स्टाइलिश लगती हैं।
कोरल और सॉफ्ट पीच
थोड़ी प्लेफुल और वाइब्रेंट एनर्जी के लिए कोरल और सॉफ्ट पीच का कलर कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट रहेगा। ये उन दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है, जब आप लो फील करती हैं। ऐसे कलर्स आपकी एनर्जी को लिफ्ट करते हैं और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




