टाइट फिटिंग के सूट-ड्रेस पहनती हैं, तो ये 4 टिप्स नोट कर लें, वरना क्लासी नहीं चीप लुक मिलेगा!
बॉडी हगिंग ड्रेसेज और सूटों में टाइट फिटिंग की वजह से बॉडी की सारी डिटेल्स नजर आने लगती हैं। इमेज कोच गुरप्रीत कौर कहती हैं कि अगर आप टाइट फिटिंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो सबसे पहले इन 4 बातों को जरूर नोट कर लें।

इस बात में कोई शक नहीं है कि लोग कपड़े देखकर ही हमारी पर्सनेलिटी जज करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको महंगे, ब्रांडेड कपड़े ही वियर करने चाहिए, बल्कि कपड़े ऐसे होने चाहिए जो आप पर सूट हों। वेल फिटेड क्लोथ्स हर किसी पर अच्छे लगते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े सिर्फ अनकंफर्टेबल ही नहीं होते बल्कि देखने में काफी चीप भी लग सकते हैं। खासतौर से बॉडी हगिंग ड्रेसेज और सूटों में ये देखने को मिलता है, जब टाइट फिटिंग की वजह से बॉडी की सारी डिटेल्स नजर आने लगती हैं। इमेज कोच गुरप्रीत कौर कहती हैं कि अगर आप टाइट फिटिंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो सबसे पहले इन 4 बातों को जरूर नोट कर लें। ताकि आपका लुक चीप नहीं बल्कि क्लासी और स्टाइलिश लगे।
पहनने से पहले फाइनल फिट चेक जरूर करें
कोई भी टाइट ड्रेस या सूट पहनकर बाहर जाने से पहले एक फाइनल फिट चेक जरूर कर लें। इसके लिए कपड़े को पिंच कीजिए, अगर वो आपकी चुटकी में आ रहा है तो उसकी फिटिंग ठीक है। इमेज कोच कहती हैं कि आपका आउटफिट कम से कम इतना लूज तो होना ही चाहिए। तभी वो पहनने में कंफर्टेबल रहेगा और देखने में क्लासी भी लगेगा।
कपड़े के अंदर लाइनिंग लगवाएं
गुरप्रीत कहती हैं कि किसी भी टाइट ड्रेस के अंदर आपको एक थिक लाइनिंग जरूर लगवा लेनी चाहिए। इसकी वजह से कपड़ा आपकी बॉडी पर ज्यादा चिपकता नहीं है और बॉडी की डिटेलिंग भी ज्यादा निखर कर नहीं आती है। ये सिंपल सी ट्रिक आपके आउटफिट को चीप से क्लासी बना सकती है।
प्रॉपर इनरवियर पहनना जरूरी है
टाइट बॉडी हगिंग ड्रेस या फिटेड कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो इनके नीचे इनरवियर सही रखना भी बेहद जरूरी है। इमेज कोच कहती हैं कि ऐसे आउटफिट्स के नीचे अपने बॉडीशेपर जरूर पहनें। ये आपकी बॉडी को एक स्मूदनेस दे देते हैं, जिससे बॉडी की डिटेलिंग बाहर नजर नहीं आती।
सही फैब्रिक चुनें
लास्ट में इमेज कोच कहती हैं कि आपको अपने आउटफिट का फैब्रिक भी सही सिलेक्ट करना चाहिए। ध्यान रखिए जो फैब्रिक जितना ज्यादा स्ट्रेची यानी खिंचावदार होगा, उतना ही बॉडी हगिंग भी होगा और आपकी बॉडी पर चिपकेगा। रेयॉन, विस्कोस, क्रेप जैसे फैब्रिक ऐसे ही होते हैं। अगर आपकी ड्रेस हल्की लूज है तो इनका फॉल काफी अच्छा आता है। वहीं ज्यादा फिटेड होने पर ये बॉडी से चिपक जाते हैं, जो देखने में अच्छा नहीं लगता।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




