1 ही साड़ी को 5 अलग तरीकों से करें स्टाइल, जानें ड्रेप करने का तरीका, हर फिगर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Mar 17, 2026 05:03 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

साड़ी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता लेकिन अब इसे स्टाइल करने के कुछ नए तरीके आ चुके हैं। आप 1 ही साड़ी को 5 डिफरेंट स्टाइल में पहन सकती हैं। चलिए आज आपको साड़ी को ड्रेप करने के कुछ अलग और स्मार्ट तरीके बताते हैं।

1 ही साड़ी को 5 अलग तरीकों से करें स्टाइल, जानें ड्रेप करने का तरीका, हर फिगर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

सालों से साड़ी भारतीय महिलाओं का पारंपरिक परिधान है, जिसे वह कई अलग तरीकों के साथ पहनती आ रही हैं। नए फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से अब साड़ी पहनने का तरीका भी बदल चुका है और लोग इसे नए लुक में कैरी करते हैं। हालांकि, साड़ी का फैशन कभी भी आउट नहीं हुआ बल्कि अब बनारसी, सिल्क, साटिन, कांजीवरम, प्रिंटेड साड़ियों का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। बदलते ट्रेंड्स के साथ आपको भी साड़ी पहनने का तरीका थोड़ा बदलना पड़ेगा। अगर आप आज भी शादी-पार्टी में सिंपल तरीके से साड़ी पहनकर चली जाती हैं, तो आज 5 अलग ड्रेपिंग स्टाइल सीख लें। चलिए आपको स्टेप-बाई-स्टेप में साड़ी को 5 अलग स्टाइल में पहनने का तरीका बताते हैं।

कैसे ड्रेप करें 5 अलग स्टाइल में साड़ी-

1. नॉर्मल स्टाइलबेल्टेड साड़ी स्टाइल

नॉर्मल साड़ी स्टाइल

नॉर्मल स्टाइल में साड़ी वही है, जो आमतौर पर हर महिला पहनती है। सिंपल स्टाइल और बैक पल्ला। इसे पहनने के लिए आपको पेटीकोट-ब्लाउज पहनना है। फिर साड़ी को टक करते हुए प्लीट्स बनाकर खोसनी है और पल्ले को घुमाते हुए कंधे पर सेट करें। इसमें आप ओपन पल्ला या फिर प्लीट्स वाला पल्लू बना सकती है।

2. बेल्टेड साड़ी स्टाइल

बेल्टेड साड़ी स्टाइल

बेल्ट स्टाइल वाली साड़ी आजकल ट्रेंड में है। किसी भी स्टाइल की साड़ी को आप बेल्ट लगाकर अट्रैक्टिव बना सकते हैं और बेल्टेड साड़ी स्टाइल को ड्रेप भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले नॉर्मल तरीके से साड़ी को कैरी करना है और फिर पल्लू को सफाई की प्लीट्स में बनाएं। अब कमर पर स्टाइलिश और साड़ी से मैच करती हुई बेल्ट लगाएं। ये स्टाइल किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट हो सकता है।

3. लहंगा स्टाइल साड़ी

लहंगा स्टाइल साड़ी

अगर आप बिना लहंगा खरीदे लहंगा लुक चाहती हैं, तो साड़ी को लहंगा स्टाइल में ड्रेप करें। साड़ी को टक करते हुए राउंड-राउंड प्लीट्स बनाते जाएं। ऐसा करते हुए आप साड़ी को घेरदार तरीके से सेट कर लें। फिर पल्लू को दुपट्टे की तरह कंधे पर सेट करें। बस आपकी लहंगा साड़ी तैयार हो जाएगी।

4. पैंट स्टाइल साड़ी

पैंट स्टाइल साड़ी

साड़ी लुक में इंडो-वेस्टर्न टच चाहिए, तो पैंट स्टाइल में ड्रेप करें। इसे ड्रेप करने का तरीका भी काफी आसान है। इसके लिए आप पहले पेटीकोट की जगह फिटेड पैंट्स या लेगिन्स पहनें। अब साड़ी को फ्रंट से टक करते हुए पल्लू को खुला या प्लीट्स बनाते हुए स्टाइल करें। बस आपको पैंट साड़ी लुक मिल जाएगा।

5. गुजराती स्टाइल साड़ी

Gujrati saree style

गुजराती स्टाइल साड़ी का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। अब ये स्टाइल सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है बल्कि देशभर में महिलाएं फ्रंट पल्लू के साथ साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी को पहले नॉर्मल तरीके से टक करें और फिर प्लीट्स बनाते हुए टक कर लें। अब आपको पल्लू को पीछे से लाकर आगे की ओर फैलाना है और फिर कंधे पर पिन करना है। बस ऐसे गुजराती स्टाइल में साड़ी बंध जाएगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।