Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनhow to wash puffer jacket at home without ruining its shape and puffiness
पफ जैकेट घर में धोने से नहीं होगी खराब, बस पता होने चाहिए वॉश करने के ये टिप्स

पफ जैकेट घर में धोने से नहीं होगी खराब, बस पता होने चाहिए वॉश करने के ये टिप्स

संक्षेप:

How to wash puff jacket at home: पफ जैकेट दिखने में स्टाइलिश लगती है और ठंड भी रोकती है। लेकिन एक बार ये गंदी हो गई तो धोना मुश्किल लगता है क्योंकि कई बार गलत तरीके से धोने की वजह से जैकेट खराब हो जाती है। ऐसे में घर में जैकेट को धोने और सुखाने का सही तरीका।

Jan 03, 2026 05:16 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों की ठंडी हवा रोकने में पफ जैकेट खूब काम करती है। ये जैकेट बेहद खास होती है क्योंकि इसको खास इंसुलेशन के साथ बनाया जाता हैं। लेकिन एक बार ये जैकेट गंदी हो गई तो घर में धुलने से काफी सारे लोग मना करते हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों की पफर जैकेट घर में धोने के बाद खराब हो जाती है। लेकिन पूरी ठंड अगर आप इस जैकेट के सहारे बिताते हैं तो हर बार ड्राई क्लीन मुश्किल है। ऐसे में पफ जैकेट को हाथ से धोने का सही तरीका सीख लें। जिससे आपकी जैकेट खराब ना हो और ठंड से बचाने में मदद करे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पफ जैकेट को हाथ से धोने का सही तरीका

पफ जैकेट को हाथ से धोना है तो इसे काफी माइल्ड क्लीनिंग की जरूरत होती है। जिससे इस पर लगे दाग-धब्बे वगैरह साफ हो जाएं और साथ ही बदबू भी निकल जाए। तो इन स्टेप को फॉलो करके पफ जैकेट को वॉश करें।

  • सबसे पहले पफ जैकेट को हैंगर में करके टांग लें।
  • अब किसी माइल्ड सोप को लें। इसे किसी खुरदुरे या जाली वाले कपड़े में लपेंटे। अगर आपके पास लूफा है तो उसमे भी साबुन को लपेट सकती हैं। अब कॉलर, स्लीव के साथ के साथ धब्बे लगी जगह पर साबुन लगाएं और साथ ही लूफा की मदद से रगड़ते चलें। ऐसा करने से जैकेट पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी।
  • बस अब स्प्रे शॉवर की मदद से या फिर हल्के हाथ से पानी डालकर हैंगर में टंगे हुए ही सारे साबुन को क्लीन कर दे।
  • जैकेट को हवा और धूप में हैंगर में टांगकर ही सुखाएं।
  • जब इसका पानी झड़ जाए तो हेयर ड्रायर लें।
  • दोनों स्लीव को इकट्ठा करके रबर बैंड से बांध दे।
  • अब हेयर ड्रायर को कूल मोड पर चलाएं और जैकेट की चेन को बंद कर दें।
  • पूरी जैकेट में अलग-अलग जगह पर लगाकर हेयर ड्रायर से हवा भरे और हवा भरते समय हैंगर से थपकी देते रहें जिससे कि हवा हर तरफ फैल जाए। ऐसा करने से आपकी पफ जैकेट दोबारा से फूली-फूली बनकर रेडी हो जाएगी और क्लीन भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:वॉशिंग मशीन में कंबल से लेकर कपड़े सब हो जाएंगे साफ, जान लें ये 5 हैक्स
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।