Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHow to Style a Heavy Dupatta with Suit Without Looking Bulky Image Coach Reveals
सूट का दुपट्टा हेवी है तो कैसे लें? स्टाइलिश लुक के लिए इमेज कोच से सीख लें 3 ड्रेप!

सूट का दुपट्टा हेवी है तो कैसे लें? स्टाइलिश लुक के लिए इमेज कोच से सीख लें 3 ड्रेप!

संक्षेप:

अगर आपका दुपट्टा थोड़ा हेवी है, तो कई बार गलत स्टाइलिंग से आपका लुक थोड़ा बल्की भी लग सकता है। वहीं कुछ ड्रेपिंग स्टाइलस में दुपट्टे का हेवी वर्क भी हाइड हो जाता है। इमेज कंसल्टेंट स्वाति झा ने इसी से जुड़ी कुछ स्टाइलिंग टिप्स साझा की हैं-

Jan 15, 2026 04:56 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सूट के साथ दुपट्टे की स्टाइलिंग आपके ओवरऑल लुक में काफी अहम रोल प्ले करती है। आप कैसे दुप्पटा ले रही हैं, इसपर उतना ध्यान बेशक ना दें लेकिन ये बहुत जरूरी होता है। वरना कई बार गलत तरीके से दुपट्टा लेने पर सूट का डिजाइन हाइड हो जाता है या फिर दुपट्टा हाइलाइट नहीं हो पाता। खासतौर से अगर आपका दुपट्टा थोड़ा हेवी है, तो कई बार गलत स्टाइलिंग से आपका लुक थोड़ा बल्की भी लग सकता है। वहीं कुछ ड्रेपिंग स्टाइलस में दुपट्टे का हेवी वर्क भी हाइड हो जाता है। तो अब सवाल है कि अपने सूट के हेवी दुपट्टों को स्टाइल कैसे किया जाए? इमेज कंसल्टेंट स्वाति झा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी से जुड़ी कुछ स्टाइलिंग टिप्स साझा की हैं, आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह बिल्कुल ना लें हेवी दुपट्टा

Fashion Tips

इमेज कंसल्टेंट बताती हैं कि अगर आपके सूट का दुपट्टा भारी है, तो उसे गले के दोनों तरफ या आगे फैलाकर डालना अवॉइड करें। ये बहुत ही कॉमन स्टाइल मिस्टेक है, जो ज्यादातर गर्ल्स करती हैं। दरअसल ये ड्रेप आपकी बॉडी के फ्रेम को ज्यादा वाइड दिखाते हैं। वहीं अगर आपके सूट के फ्रंट में कोई डिजाइन या वर्क है, तो वो भी हाइड हो जाता है। इसकी जगह आप ये 3 ट्रेंडी ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश हैं और इनमें बिना बल्की दिखे आप अपना हेवी दुपट्टे कैरी कर सकती हैं।

केप स्टाइल में दुपट्टा कैरी करें

Fashion Tips

स्वाति कहती हैं कि अपने हेवी दुपट्टे को आप केप स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इसमें दुपट्टे को पीछे शोल्डर पर केप की तरह कैरी किया जाता है। इस ड्रेप में आप ज्यादा स्लिम लगती हैं और ओवरऑल आउटफिट को काफी स्ट्रक्चर्ड लुक मिलता है। साथ ही आपका दुपट्टा और सूट दोनों हाइलाइट हो जाते हैं।

ड्रेप नंबर 2 ट्राई करें

Fashion Tips

सूट में रॉयल लुक चाहती हैं, तो ये दूसरा ड्रेप स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने हेवी दुपट्टे को एक शोल्डर पर पिन कर लें। अब दुपट्टे के दूसरे छोर को अपने दूसरे हाथ पर कैजुअली कैरी करें। ये ड्रेप बहुत ही सिंपल है लेकिन काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। इसमें आपका दुपट्टा मेन हाइलाइट बन जाता है।

पॉलिश्ड लुक के लिए ये तीसरा ड्रेप ट्राई करें

Fashion Tips

दुप्पटा हेवी है, खासतौर से अगर उसका बॉर्डर काफी भारी है तो ये तीसरा ड्रेप भी ट्राई कर सकती हैं। स्वाति बताती हैं कि इसके लिए आपको अपने दुपट्टे को एक शोल्डर पर पिन कर लेना है। अब सामने की तरफ से लाते हुए इसे अपने हाथ पर डालें और पिन से सिक्योर कर लें। ये ड्रेप काफी पॉलिश्ड लुक देता है और देखने में बेहद एलिगेंट लगता है।

ये भी पढ़ें:हर सूट के साथ दुपट्टा लेने का तरीका अलग होता है! यहां सीखें कैसे करना है स्टाइल
ये भी पढ़ें:घर के कपड़ों में भी सुंदर और स्टाइलिश दिखना है? तो ये कलर कॉम्बिनेशन नोट कर लें!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।