अलमारी में पड़ी पुरानी साड़ियों का क्या करें? फैशन डिजाइनर ने बताए रीयूज करने के तरीके

Jan 02, 2026 02:51 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फैशन डिजाइनर प्रीति जैन ने पुरानी साड़ी को दोबारा से रीयूज करने की कुछ कमाल की टिप्स शेयर की हैं। खासतौर से अगर आपकी साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक की है, तो आप इसे कई अलग-अलग रूप दे सकती हैं और दोबारा अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

अलमारी में पड़ी पुरानी साड़ियों का क्या करें? फैशन डिजाइनर ने बताए रीयूज करने के तरीके

इंडियन विमेन के वॉर्डरोब में आपको हर ऑकेजन के लिए एक नई साड़ी जरूर मिल जाएगी। इनमें कई साड़ियां तो ऐसी भी होती हैं, जो सालों पहले किसी फंक्शन में पहनी थीं और अभी तक रखी धूल खा रही हैं। एक-एक कर के ऐसी कई साड़ियां इक्कठा हो जाती हैं और समझ ही नहीं आता इनका क्या करें। अब ना तो इन्हें फेंकने का मन होता है और ना ही खराब करने का, तो फिर भला क्या किया जाए? इसी सिलसिले में फैशन डिजाइनर प्रीति जैन ने पुरानी साड़ी को दोबारा से रीयूज करने की कुछ कमाल की टिप्स शेयर की हैं। खासतौर से अगर आपकी साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक की है, तो आप इसे कई अलग-अलग रूप दे सकती हैं और दोबारा अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

प्रिंटेड या फ्लोरल साड़ी है तो बनवाएं ड्रेस

डिजाइनर प्रीति जैन कहती हैं कि अगर आपकी जॉर्जेट की साड़ी प्रिंटेड है या उसपर फ्लोरल प्रिंट है, तो इससे आप एक सुंदर सी ड्रेस बनवा सकती हैं। ऐसे फैब्रिक और प्रिंट्स से बनी मैक्सी ड्रेस और मिडी ड्रेस काफी फैंसी लगती हैं और देखने में भी पता नहीं चलता कि साड़ी से बनवाई हैं। अपनी पुरानी रखी साड़ी को मॉडर्न टच देने का ये बेस्ट तरीका है।

बांधनी प्रिंट या लहरिया प्रिंट साड़ी हो तो ऐसे रीयूज करें

वॉर्डरोब में एक ना एक तो बांधनी या लहरिया प्रिंट की साड़ी रखी ही रहती है। ऐसी साड़ियों को आप अलग-अलग तरीके से रीयूज कर सकती हैं। इनका लहंगा-चोली सेट देखने में काफी ट्रेडिशनल और सुंदर लगता है। वहीं आप इनका ए लाइन सूट, घेरदार प्लाजो विद श्रग भी बनवा सकती हैं। बांधनी और लहरिया प्रिंट में ये काफी ट्रेंडी लगते हैं और आपकी साड़ी भी रीयूज हो जाती है।

Reuse Old Sarees

हेवी बॉर्डर वाली साड़ी से ये बनवाएं

अब आपके पास कुछ हेवी बॉर्डर वाली साड़ियां भी जरूर होंगी, जिनका समझ ही नहीं आता कि कैसे स्टाइल करें। फैशन डिजाइनर कहती हैं कि ऐसी साड़ियों से आप एक सुंदर सा लॉन्ग अनारकली सूट स्टिच करा सकती हैं, जिसके बॉर्डर और स्लीव्स पर आपकी साड़ी का बॉर्डर यूज हो जाएगा। इसके अलावा आप क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग श्रग और स्कर्ट भी स्टिच करा सकती हैं। किसी फंक्शन के लिए ये आउटफिट एकदम परफेक्ट रहेगा।

साड़ी से बनवाएं डिजाइनर ड्रेस

अब अगर आपके पास काफी साड़ियों का ढेर लग चुका है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि उनका क्या करें, तो आप किसी डिजाइनर से अलग-अलग ड्रेसेज भी डिजाइन करा सकती हैं। अपने आसपास के बुटीक जाएं, वहां डिजाइनर से बात करें और साड़ी के हिसाब से अलग-अलग ड्रेसेज डिजाइन करा लें। पुरानी साड़ियों को वेस्ट करने से अच्छा है कि आप उन्हें नए तरीके से दोबारा स्टाइल कर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;