पुरानी बेकार हो चुकी चूड़ियों का क्या करें? ये है सही जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

4 Super hack to reuse old glass bangles: पुरानी, बेकार हो चुकी कांच की चूड़ियों का क्या करें? समझ ही नहीं आता। इन्हें कूड़ें में फेंकने की मनाही होती है और घर में रखा नहीं जाता। ऐसे में ये 4 तरीके आपकी बहुत मदद करेंगे। 

पुरानी बेकार चूड़ियों का कैसे यूज करें

सावन आने वाला है और एक बार फिर से आप हरी चूड़ियां खरीदेंगी। एक नहीं कई दर्जन लेंगी और पहनकर फिर से डिब्बे में भरकर रख देंगी। लेकिन अगले साल जब आप दोबारा इन्हें निकालती हैं तो ये पहनने लायक नहीं रह जातीं। कारण इनका कलर छूट जाता है, शाइन खत्म हो जाती है और कुछ टूट चुकी होती हैं। जिससे चूड़ियों के पूरे सेट भी नहीं बन पाते। अब समझ नहीं आता कि इन बेकार चूड़ियों का क्या किया जाए। क्योंकि कांच की चूड़ियों को सुहाग की निशानी माना जाता है और इसे कूड़े में डालने से घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं मना करती हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो जान लें आखिर इन पुरानी चूड़ियों का क्या करें?

कूड़ेदान में ना डालें

पुरानी हो चुकी चूड़ियों को कूड़ेदान में डालने से मना किया जाता है। कांच की चूड़ियों को सुहाग की निशानी मानते हैं इसीलिए घर की दादी-नानी इन चूड़ियों को कूड़े में फेंकने से मना करती हैं।

चिटकी चूड़ियां पहनने से रोक

वहीं जो चूड़ियां चिटक गई हैं मतलब जिनके जोड़ टूट गए हैं उन्हें भी पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इन चूड़ियों का क्या करें तो ये सिंपल रीयूज तरीके आपके काम आ सकते हैं।

किसी को दें

अगर आपके पास ढेर सारी पुरानी चूड़ियां रखी हैं जिन्हें आपने कई महीनों से, सालों से पहना नही हैं तो इन्हें एक बार पानी से धोकर किसी दूसरी महिला को पहनने के लिए दें। घर में काम के लिए आने वाले लोगों से पूछकर उन्हें ये पुरानी चूड़ियां पहनने को दे सकती हैं। ये आपकी चूड़ियों का बढ़िया रीयूज है।

बनवाएं नई चूड़ियां

अब आपके पास तो समय नहीं इसलिए इन पुरानी चूड़ियों को आसपास किसी क्राफ्ट वर्क करने वाले इंसान को देकर नई चूड़ियां रेडी करवा सकती हैं। पुरानी सही सलामत चूड़ियों को उसे दें। जिससे वो आपके मनचाहे कलर के कंगन और कड़े बनाकर रेडी कर सकता है। रेशमी धागे, नग और कुछ जड़ाऊ सामान की मदद से बड़े ही आसानी से नए कंगन और चूड़ियां बन जाती हैं। आप इन पुरानी चूड़ियों को देकर दो से तीन चूड़ियों को जोड़वाकर कांच के नए कंगन बनवा सकती हैं।

चूड़ी बेचने वाले को दें

कई बार आसपास के इलाके में जो चूड़ी बेचने वाले घूमते हैं वो आपकी इन पुरानी बेकार चूड़ियों को आसानी से ले लेते हैं क्योंकि वो इसे रिसाइकल करते हैं। इसलिए उन्हें ये चूड़ियां वापस देना सबसे अच्छा तरीका है। पुराने समय में चूड़ी बेचने वाले ही पुरानी बेकार चूड़ियों को ले जाते थे। जिससे महिलाओं को पहनी हुईं चूड़ियों को इकट्ठा करके रखने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

होम डेकोर के लिए करवाएं यूज

बेकार चूड़ियों की मदद से आप कुछ होम डेकोरेशन की पीसेज भी बनवा सकती हैं। सावन आने वाला है और हरियाली तीज या घर में किटी पार्टी के लिए सावन स्पेशल सजावट करवानी है तो अभी से ही इन पुरानी चूड़ियों से होम डेकोर तैयार करवा लें।

पुरानी चूड़ियों को इस्तेमाल करने के ये तरीके काम के हैं और इन्हें अमल में लाएं। बेकार ही उन्हें घर के अंदर किसी बॉक्स में रखकर कूड़ा ना बढ़ाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनपुरानी बेकार चूड़ियों का क्या करें? ये है सही तरीका