आर्टीफिशियल ज्वैलरी काली पड़ जाती, रंग फीका हो जाता है तो इन 3 तरीकों से संभालकर रखें, नई जैसी चमक बनी रहेगी
नकली आर्टीफिशियल ज्वैलरी की रंगत फीकी पड़ जाती है या फिर रखे-रखें इनका रंग उतर जाता है और ये काली हो जाती है तो इन्हें रखते समय ये 3 काम करें, हमेशा नई जैसी चमक बरकरार रहेगी और लंबे टाइम तक चलेंगी।

त्योहार हो या फिर वेडिंग फंक्शन, ज्वैलरी से खूबसूरती और बढ़ जाती है। अब गोल्ड-डायमंड की ज्वैलरी तो हर मौके पर पहना नहीं जा सकता। इसलिए मार्केट में कई तरह की आर्टीफिशयल ज्वैलरी आती है। वैसे तो इनकी कीमत भी कम नहीं होती और अच्छे खासे बजट को हिला सकती हैं। इन्हें आप कई बार पहन सकती हैं। लेकिन काफी सारी लेडीज की शिकायत होती है कि उनकी ज्वैलरी रखे-रखे काली पड़ जाती है और उसकी शाइन भी चली जाती है। अगर आपके नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ अक्सर ऐसा ही होता है। कई बार तो एक दो कुंदन या नग बाहर निकल जाते हैं तो पूरी ज्वैलरी का सेट बिगड़ जाता है तो ये 3 टिप्स जरूर याद रखें, जो आपकी महंगी या सस्ती हर तरह की आर्टीफिशियल ज्वैलरी को सालों साल के लिए सुरक्षित रखेंगी और नई जैसी बनी रहेंगी। बस ये 3 टिप्स आपकी मदद करेंगे।
प्लास्टिक बैग में रखें
सबसे पहले तो जान लें कि आर्टीफिशियल ज्वैलरी में जितनी ज्यादा हवा लगेगी वो उतनी जल्दी ऑक्सीडाइज्ड हो जाएगी। इसलिए ज्वैलरी को रखने पर नमी वाली हवा से बचाना चाहिए। आप अपने गहनों को हवा से बचाने के लिए प्लास्टिक बैग में भरकर रखें। प्लास्टिक के अंदर हवा नहीं पहुंचेगी और सारी ज्वैलरी सुरक्षित रहेगी। इनके काले पड़ने के चांस कम हो जाते हैं।
सिलिका जेल बैग रखें
सिलिका जेल बैग बड़े काम के होते हैं। जूतों के साथ अगर ये मिल जाएं या फिर किसी हैंडबैग या किसी और सामान में छोटे पाउच मिलें तो इन्हें फेकें नहीं बल्कि संभालकर रख लें। किसी प्लास्टिक के एयर टाइट बॉक्स में ज्वैलरी को रखें और साथ में सिलिका जेल का एक छोटा सा पाउच रख दें। ये गहनों में नमी जाने से रोकेगा और ज्वैलरीज काली नहीं पड़ेगी।
ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश से चमकाएं गहनें
अगर अपनी महंगी ज्वैलरी के कुंदन और नग को गिरने से बचाना चाहती हैं और साथ ही हमेशा चमकदार रखना है तो बस ये सिंपल स्टेप फॉलो करें। ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश को लाएं और उसकी दो से तीन कोटिंग पूरी ज्वैलरी पर कर दें। यही नहीं रोजाना पहनने वाली ईयररिंग्स पर भी इस ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश की कोटिंग कर लेंगी तो ये ज्यादा दिन चलेंगी। ज्वैलरी की चमक बनी रहेगी और नग वगैरह आसानी से नहीं गिरेंगे क्योंकि नेलपॉलिश की परत इसे थोड़ा ज्यादा सपोर्ट करेगी और गिरने नहीं देगी।
ये छोटे-छोटे 3 टिप्स आपकी महंगी,सस्ती, रोजाना पहनने वाली किसी भी नकली आर्टीफिशियल ज्वैलरी को काला, फीका पड़ने से रोकेगी।


