Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHow to look taller without heels fashion stylist Aparna Agrawal reveals 5 secret
4-5 इंच की हील्स पहनकर दर्द होने लगे हैं पैर? तो फैशन स्टाइलिस्ट से जान लें बिना Heels के लंबे कैसे दिखें

4-5 इंच की हील्स पहनकर दर्द होने लगे हैं पैर? तो फैशन स्टाइलिस्ट से जान लें बिना Heels के लंबे कैसे दिखें

संक्षेप:

महिलाएं हर आउटफिट में लंबा दिखने के लिए 4-5 इंच की हील्स पहन लेती हैं, जिसमें उनके पैर दर्द होने लगते हैं। पैरों को आराम देने के लिए फैशन स्टाइलिस्ट अपर्णा अग्रवाल ने बिना हील्स के लंबा दिखने के खास टिप्स बता दिए हैं।

Dec 23, 2025 01:53 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साड़ी-सूट हो या वेस्टर्न ड्रेसेस हर लुक पर लड़कियां लंबा दिखना पसंद करती हैं और इसके लिए 4-5 इंच लंबी हील्स पहन लेती हैं। हील्स फैशन लुक को परफेक्ट दिखाती है और आप भी बोल्ड दिखती हैं लेकिन लंबे समय तक इसे पहने रहने से पैरों में दर्द होने लगता है। अगर आप हील्स पहनना पसंद नहीं करती हैं और हर आउटफिट पर लंबी दिखना चाहती हैं, तो फैशन स्टाइलिस्ट अपर्णा अग्रवाल के कुछ फैशन टिप्स आप फॉलो कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि बिना हील्स पहनें आप कैसे लंबी दिख सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिना हील्स के लंबे दिखने के 5 तरीके

1- हाई वेस्टेड बॉटम्स

हाई वेस्टेड बॉटम्स पहनना शुरू करें। हाई वेस्टेड का मतलब है वेस्ट लाइन वाली पैंट, जींस, स्कर्ट, प्लाजो जो भी आप कैरी करना पसंद करती है। ऊपर टॉप पहनें और नीचे हाई वेस्टेड बॉटम्स पहन लें, इससे आप लंबी दिखेंगी। इस लुक के साथ आप व्हाइट शूज कैरी करें या फिर सिंपल फ्लैट्स पहन लें, हील्स न पहनें।

2- मोनोक्रोम लुक

लड़कियां बिना हील्स के लंबी दिखना चाहती हैं, तो मोनोक्रोम लुक स्टाइल करें। मोनोक्रोम लुक का मतलब होता है ऊपर से नीचे तक एक ही कलर और स्टाइल वाली ड्रेस। जैसे टॉप-बॉटम्स एक जैसा हो या फिर आप डंगरी स्टाइल करें या फिर कोई जंपसूट। इस तरह के आउटफिट्स में बिना हील्स के भी आप लंबी दिखेंगी। ऐसे कपड़ों में बॉडी लाइन नहीं दिखती है और पैर लंबे लगते हैं।

How to look taller without heels

3- बटन-लाइंस ड्रेसेस

कपड़ों को खरीदते समय ध्यान रखें कि वह वर्टिकल लाइनिंग, फ्रंट बटन लुक, फ्रंट डिजाइन या फिर लंबी स्लिम लाइंस वाले हो। ऐसे कपड़े भी आपको टॉल लुक देंगे और इसमें आपको हील्स नहीं पहनना पड़ेगा। हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाले कपड़े न पहनें, इसमें आप मोटे और छोटे कद में दिखेंगी।

4- पैंट हाइट

आजकल एंकल लेंथ वाली पैंट और जींस का ट्रेंड है और ये स्टाइल हाइट भी लंबी दिखाती है। पैंट आप हमेशा एंकल लेंथ वाली पहनें या फिर शूज के हाइट तक पहनें। ज्यादा लंबी पैंट या जींस कैरी न करें, इससे आपका लुक खराब हो जाएगा। ज्यादा लंबाई वाली जींस या पैंट आपको छोटा दिखाएगी और ये लुक अच्छा भी नहीं लगता है।

How to look taller without heels

5- फ्लैट्स स्टाइल

हील्स की जगह आप हैवी स्टाइल वाले व्हाइट शूज, प्वॉइंटेड बेली फ्लैट्स, न्यूड कलर के फुटवियर पहनें। ऐसे फुटवियर में आपके पैर लंबे दिखेंगे और आप भी बिना हील्स के लंबी दिखने लगेंगी। कैसा भी आउटफिट स्टाइल करें, फुटवियर खरीदते समय ध्यान में रखें।

ये भी पढ़ें:शुभांगी अत्रे के ट्रेंडी हेयरस्टाइल, एथनिक लुक पर लगा देंगे चार चांद
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।