काम की बात: डार्क कलर के जींस या ट्राउजर का रंग जल्दी फीका पड़ जाता है? धोते समय करें ये काम
Tips to washing dark color jeans or trousers to prevent from fading: गहरे रंग की जींस या पैंट का रंग जल्दी ही फीका पड़ जाता है तो ये टिप्स आपके काम आ सकती है। जींस या पैंट के कलर को फेड होने से बचाने के लिए ये 4 टिप्स जरूर फॉलो करें।

डार्क कलर जींस या ट्राउजर को लाइट कलर के शर्ट या टीशर्ट से मैच करना बेस्ट ड्रेसिंग आइडिया है। और, ये ड्रेसिंग सेंस कभी फेल नहीं होता। ना लड़कियों पर और ना ही लड़कों पर। लेकिन प्रॉब्लम ये है कि जितनी ज्यादा डार्क और ब्राइट कलर का बॉटम होगा वो उतनी ही जल्दी फीका पड़ेगा। खासतौर पर काले रंग की पैंट या जींस पर सफेदी दिखना ज्यादातर लोगों की समस्या है। इस समस्या से निपटने का तरीका वॉशिंग मेथड में ही छिपा है। जिसे एक बार जान लेंगी तो दोबारा कभी भी आपका डार्क कलर का बॉटम फेड नहीं होगा। बस फॉलो करें ये टिप्स
1- उल्टा करके धोएं
डार्क कलर के जितने भी पैंट, ट्राउजर या जींस है उन सबको जब भी धोएं तो हमेशा उल्टा कर दें। मतलब जींस के अंदर के हिस्से को ऊपर कर दें। जिससे कि साबुन, पानी और हार्श केमिकल इस अंदर वाली लेयर पर ही डायरेक्ट लगे। ऐसा करने से जींस का रंग जल्दी फीका नहीं पड़ेगा।
2- धूप में सुखाने का तरीका
यहीं तरीका धूप में सुखाते समय भी फॉलो करें। जब भी जींस या पैंट, ट्राउजर को सुखाना है तो उल्टा ही रखें। जिससे डायरेक्ट धूप ना पड़े। डायरेक्ट सनलाइट पड़ने से डार्क कलर जल्दी फीका पड़ जाता है।
3-आयरन करने का मेथड
डार्क कलर के डेनिम या ट्राउजर को आयरन करने के लिए भी गलती से सीधा ना करें। पैंट या जींस के उल्टे साइड पर ही पूरा आयरन करें और आखिर में सीधा कर लें। क्योंकि हीट की वजह से कई सारे आयरन के निशान डार्क कलर की जींस पर बन जाते हैं। तो जींस के कलर को बचाना है तो ये तीनों ही गलती बिल्कुल ना करें।
4- गर्म पानी से ना धोएं
डार्क कलर के बॉटम वियर को कभी भी गर्म या गुनगुने पानी से ना धोएं। हमेशा ठंडे पानी से ही सफाई करें। गर्म पानी की वजह से कपड़े पर चढ़ा डार्क कलर जल्दी उतरने लगता है और कुछ ही दिनों आपकी पैंट बिल्कुल फीके रंग की दिखाई देने लगेगी। तो गलती से भी पैंट या जींस डार्क कलर वाली गर्म पानी में ना धोएं।
5- पहली बार ड्राई क्लीन करें या फिटकरी पानी में भिगोएं
हो सके तो पहली बार अपनी जींस या पैंट को ड्राई क्लीन करवा दें। जिससे कि उसका कलर सेट हो जाए। नहीं तो घर में ही फिटकरी पानी के घोल में भिगो कर दो घंटे के लिए छोड़ दें। इससे भी कलर जल्दी फीका नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


