आपके फेस पर कैसे झुमके अच्छे लगेंगे? सूट-साड़ी के साथ पहनने से पहले देखें स्टाइल गाइड!

Feb 06, 2026 06:40 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Fashion Tips: सही झुमके जहां आपके चेहरे की खूबसूरती को निखार सकते हैं, वहीं गलत झुमके फेशियल फीचर्स को दबा सकते हैं। फैशन इनफ्लुएंसर ऋचा ने बहुत ही सिंपल तरीके से समझाया है कि आपको अपने लिए कैसे झुमके सिलेक्ट करने चाहिए।

आपके फेस पर कैसे झुमके अच्छे लगेंगे? सूट-साड़ी के साथ पहनने से पहले देखें स्टाइल गाइड!

झुमके किसी भी इंडियन आउटफिट में जान डाल देते हैं। भले ही आप कोई ज्वैलरी ना पहनें लेकिन साड़ी या सूट के साथ झुमके डाल लिए, तो खूबसूरती अपने आप ही निखर जाती है। अब झुमके अलग-अलग साइज और डिजाइन में मौजूद होते हैं। आप पर भला कौन सा डिजाइन अच्छा लगेगा, ये आप अपनी फेस शेप के हिसाब से जान सकती हैं। सही झुमके जहां आपके चेहरे की खूबसूरती को निखार सकते हैं, वहीं गलत झुमके फेशियल फीचर्स को दबा सकते हैं। फैशन इनफ्लुएंसर ऋचा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बहुत ही सिंपल तरीके से समझाया है कि आपको अपने लिए कैसे झुमके सिलेक्ट करने चाहिए। आइए जानते हैं।

डायमंड फेस शेप के लिए चुनें ये झुमके

डायमंड फेस शेप में ऐसे झुमके परफेक्ट लगते हैं जो आपकी चीकबोन को नेचुरली एन्हांस करें। इसके लिए आप मीडियम लेंथ झुमके चुन सकती हैं। ये आपके फेशियल फीचर्स को और भी शार्प और सुंदर दिखाते हैं।

गोल चेहरा है तो ये झुमके चुनें

ऋचा बताती हैं कि अगर आपका चेहरा गोल है तो आपके गाल भरे हुए होंगे और जॉ लाइन सॉफ्ट होगी। ऐसे में आपको थोड़े लंबे झुमके और एंगुलर डिजाइन चूज करने चाहिए। इससे आपकी फेशियल शेप काफी बैलेंस हो कर आएगी।

स्क्वेयर (चौकोर) फेस शेप

स्क्वेयर यानी चौकोर फेस शेप में माथा थोड़ा ब्रॉड होता है और जॉ लाइन एकदम डिफाइंड होती हैं। ऐसे में आपको थोड़े राउंड और सॉफ्ट एजेस वाले झुमके चुनने चाहिए। ये आपके फेशियल फीचर्स को एक बैलेंस देते हैं, जिससे ओवरऑल लुक काफी निखर कर आता है।

ओवल फेस शेप के लिए झुमके

ओवल फेशियल शेप एक एम्प्टी कैनवस की तरह है यानी आप अलग अलग एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ओवल फेस पर हर शेप और डिजाइन के झुमके ही अच्छे लगते हैं, ऐसे में आप नए ट्रेंड और अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकती हैं।

हार्ट फेस शेप है तो ये चुनें

हार्ट फेस शेप में माथा चौड़ा और चिन पतली होती है। ऐसे में आपको वो झुमके चूज करने चाहिए जो नीचे की तरफ से चौड़े हों। इससे चेहरा काफी बैलेंस दिखता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।