
हर सूट के साथ दुपट्टा लेने का तरीका अलग होता है! यहां सीखें कैसे करना है स्टाइल
Dupatta Styling Tips: हर सूट का टाइप अलग होता है तो उसके हिसाब से आपको दुपट्टा लेना चाहिए, ताकि उसकी एंब्रॉयडरी अच्छे से हाइलाइट हो और सूट का पूरा लुक निखर कर आए। आइए जानते हैं-
सूट एक ऐसा आउटफिट है, जो हर लड़की पर काफी जचता है। आपका बॉडी टाइप कैसा भी हो या कोई भी ऑकेजन हो आप सूट वियर कर सकती हैं, ये हमेशा ही अच्छा लगेगा। अब इस बात से तो आप भी सहमत होंगी कि सूट का लुक उसके दुप्पटे से ही निखर कर आता है। खासतौर से आप दुपट्टे को किस अंदाज में कैरी कर रही हैं, वो काफी मायने रखता है। अब हर सूट का टाइप अलग होता है तो उसके हिसाब से आपको दुपट्टा लेना चाहिए, ताकि उसकी एंब्रॉयडरी अच्छे से हाइलाइट हो और सूट का पूरा लुक निखर कर आए। यहां हम आपके लिए एक छोटी सी गाइड ले कर आए हैं, जिससे आप समझ पाएंगी कि कैसे सूट के साथ आपको दुपट्टा किस अंदाज में कैरी करना है। आइए जानते हैं।
प्लेन सूट के साथ ऐसे लें दुपट्टा
आजकल प्लेन सूट काफी ट्रेंड में हैं, जिनपर कोई एंब्रॉयडरी या वर्क नहीं होता है लेकिन ये काफी स्टाइलिश अंदाज में सिले हुए होते हैं। ऐसे सूटों के साथ कभी भी दुपट्टे को इस तरह ना लें कि पूरा सूट हाइड हो जाए। बल्कि एक साइड शोल्डर पर दुपट्टा कैरी करें, इससे सूट का लुक एन्हांस हो जाता है।
हेवी प्रिंटेड सूट है तो ऐसे दुपट्टा लें
डेली वियर के लिए हेवी प्रिंटेड सूट भी काफी पॉपुलर हैं। ये कंफर्टेबल भी रहते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं। ऐसे सूटों के साथ दुपट्टा इस अंदाज में लें, ताकी लुक क्लीन भी लगे और सूट का प्रिंट भी हाइड ना हो। बेस्ट रहेगा कि आप अपने गले में दुपट्टे को डाल दें, इससे सूट का डिजाइन भी हाइड नहीं होता और लुक काफी नीट लगता है।
डिजाइनर दुपट्टा ऐसे कैरी करें
कई सूट ऐसे होते हैं जिनकी मेन हाइलाइट ही दुपट्टा होता है। अगर आपके भी किसी सूट का दुपट्टा हेवी या डिजाइनर है, तो दुप्पटे को हाइलाइट करें। इसके लिए आप वन आर्म वन शोल्डर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यानी आपका दुपट्टा एक तरफ आपके कंधे पर हो और दूसरी तरफ से आपके हाथ पर डला हुआ हो। इस स्टाइल में आपका दुपट्टा भी हाइलाइट हो जाएगा और सूट भी हाइड नहीं होगा।
सूट पर हेवी एंब्रॉयडरी हो तो ऐसे लें दुपट्टा
अगर आपके सूट का गला काफी हेवी एंब्रॉयडरी वाला है या सामने की तरफ काफी सुंदर वर्क है, तो इसे दुपट्टे से हाइड बिल्कुल भी ना करें। ऐसे सूटों के साथ दुपट्टे को हमेशा अपने हाथों पर कैरी करें। ये स्टाइल काफी एलिगेंट भी लगता है और आपके सूट को भी हाइलाइट करता है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




