Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHow Mascara Can Harm Your Eyes If Used Everyday
डेली मस्कारा लगाने की ये आदत कहीं आंखों पर भारी ना पड़ जाए! जान लें ये बातें

डेली मस्कारा लगाने की ये आदत कहीं आंखों पर भारी ना पड़ जाए! जान लें ये बातें

संक्षेप:

डेली मस्कारा लगाने से आंखें खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इसकी कुछ आदतें आंखों और पलकों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए रोज मस्कारा इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट्स।

Dec 10, 2025 03:34 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज के समय में मस्कारा लगभग हर मेकअप किट का जरूरी हिस्सा बन चुका है। यह आंखों को तुरंत डिफाइंड लुक देता है और पलकों को लंबा, घना व आकर्षक दिखाने में मदद करता है। ऑफिस, पार्टी या रोजमर्रा के मेकअप में महिलाएं बिना सोचे-समझे मस्कारा को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना मस्कारा लगाने की आदत आपकी आंखों की सेहत पर धीरे-धीरे असर डाल सकती है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मस्कारा में मौजूद केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और वाटरप्रूफ फॉर्मूले पलकों को कमजोर बना सकते हैं और आंखों में जलन, खुजली या इंफेक्शन का कारण भी बन सकते हैं। खासतौर पर यदि मस्कारा को सही तरीके से ना हटाया जाए या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए तो जोखिम और बढ़ जाता है। इसलिए मस्कारा लगाने से पहले इसके संभावित साइड इफेक्ट्स को जानना बेहद जरूरी है, ताकि खूबसूरती के साथ आंखों की सुरक्षा भी बनी रहे।

1. आंखों में जलन और खुजली

डेली मस्कारा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस हो सकती है, खासकर संवेदनशील आंखों वालों में। कई बार केमिकल्स आंखों को इरिटेट कर देते हैं।

2. पलकों का झड़ना

हर दिन मस्कारा लगाने और उसे सही तरीके से ना हटाने से पलकें कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगती हैं।

3. बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा

पुराना या एक्सपायर्ड मस्कारा बैक्टीरिया का घर बन जाता है। इससे आई इंफेक्शन, स्टाई या कंजक्टिवाइटिस हो सकता है।

4. ड्राय और कमजोर पलकें

मस्कारा में मौजूद अल्कोहल और प्रिजर्वेटिव्स पलकों को ड्राय और बेजान बना सकते हैं।

5. आंखों में एलर्जी

कुछ लोगों को मस्कारा से वॉटरिंग, सूजन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में तुरंत इस्तेमाल बंद करना चाहिए।

6. आंखों की नमी कम होना

बार-बार मस्कारा लगाने से आंखों की नेचुरल नमी प्रभावित हो सकती है जिससे ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या बढ़ती है।

ये भी पढ़ें:सिंपल लेकिन रॉयल: रुबीना दिलैक के अनारकली सूट से लें स्टाइल टिप्स

सेफ्टी टिप्स: हर 3–4 महीने में मस्कारा बदलें, सोने से पहले मस्कारा पूरी तरह हटाएं, वाटरप्रूफ मस्कारा रोजा ना लगाएं और अगर आंखों में इंफेक्शन हो तो मस्कारा इस्तेमाल ना करें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।