अमीर महिलाएं हमेशा कैसे दिखती हैं क्लासी, कम पैसों में आप भी कर सकती हैं स्टाइल कॉपी

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

अमीर महिलाओं के लुक को गौर से नोटिस करेंगे तो पाएंगे की वह सोबर लुक में भी स्टाइलिश दिखती हैं। अगर आप भी उनके जैसा लुक चाहती हैं तो यहां जानिए कम पैसों में उनके स्टाइल को कैसे कॉपी कर सकती हैं। 

अमीर महिलाएं हमेशा कैसे दिखती हैं क्लासी, कम पैसों में आप भी कर सकती हैं स्टाइल कॉपी

जब भी अमीर महिलाओं के फैशन की बात होती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में अंबानी परिवार की बेटी और बहुएं याद आती हैं। अंबानी परिवार की महिलाएं अक्सर सुंदर कपड़ों, गहनों और बेहतरीन मेकअप में नजर आती हैं। बहुत सी महिलाएं उनकी तरह दिखने की पूरी कोशिश करती हैं। करें भी क्यों ना, जब कोई व्यक्ति महंगे या अच्छी फिटिंग वाले कपड़े पहनता है, तो उसका बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल जाता है।

1) परफेक्ट फिट को महत्व

बहुत से लोग ये मानते हैं कि अमीर लोग बड़े ब्रांड के कपड़े पहनते हैं इसलिए वो सोबर लुक में भी स्टाइलिश दिखते हैं। हालांकि,अमीर महिलाएं और आम लोगों के बीच सबसे बड़ा अंतर ब्रांड नहीं बल्कि कपड़ों की फिटिंग होती है। अमीर लोग रेडीमेड कपड़े कम ही पहनते हैं। वह अक्सर अपने माप के अनुसार कपड़े बनवाना पसंद करते हैं। उनके कपड़े न तो बहुत टाइट होते हैं और न ही बहुत ढीले।

2) फैब्रिक को देते हैं अहमियत

अमीरों के लिए फैशन स्टाइल से ज्यादा फैब्रिक मायने रखता है। अमीर महिलाएं अक्सर प्राकृतिक, हाई क्वालिटी वाले कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं जो हवादार होते हैं और समय के साथ और भी खूबसूरत दिखते हैं। अमीर महिलाएं लोरो पियाना कश्मीरी, सी आइलैंड कॉटन, शहतूत रेशम,लिनन, विकुना जैसे फैब्रिक पहनना पसंद करती हैं।

3) छिपा होता है ब्रांड

अमीर लोग अक्सर जो कपड़े पहनते हैं उन पर ब्रांड को कोई ऐसा लोगो नहीं होता जो बहुत बड़ा हो और हर किसी को दिखाई दे। असल में अमीर लोग कपड़ों के अंदर छिपे हुए हल्की ब्रांडिंग को पसंद करते हैं।

4) कम गहने

अक्सर लोग एक सिंपल टीशर्ट के साथ भी खूब सारी रिंग्स चेन और वॉच पहन लेते हैं, जबकि अमीर लोग गहनों के ढेर को पहनने के बजाय कुछ चुनिंदा चीजों को पहनते हैं। जिसमें हाई क्वालिटी रिस्ट वॉच, लेदर बैग और जूते पहनना पसंद करते हैं। इसके अलावा कानों में डायमंड ईयररिंग्स और एक दो अंगूठी पहने दिखते हैं।

5) ग्रूमिंग पर देते हैं ध्यान

अमीर महिलाएं अक्सर हेल्दी और फ्रेश दिखने वाले मेकअप को करना पसंद करती हैं। वह मेकअप से ज्यादा स्किन केयर पर विश्वास रखती हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।