Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनhoodie to turtle neck sweaters know which hairstyle match with different neckline sweater
हुडी से लेकर टर्टल नेक स्वेटर पहनकर भी दिखेंगी स्टाइलिश, जान लें कौन सी हेयरस्टाइल बनाएं

हुडी से लेकर टर्टल नेक स्वेटर पहनकर भी दिखेंगी स्टाइलिश, जान लें कौन सी हेयरस्टाइल बनाएं

संक्षेप:

Hairstyle Guide for Different Neckline Sweater: स्वेटर पहनकर ऑफिस या कॉलेज जाती है और बोरिंग सा लुक दिखता है तो इस हेयरस्टाइलिंग आइडिया को जान लें। हर तरह के स्वेटर पहनकर स्टाइलिश नजर आएंगी।

Dec 04, 2025 08:33 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में स्टाइलिश दिखना कई बार मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर जब हेयरस्टाइल सही ना हो। स्वेटर के साथ अक्सर समझ नहीं आता कि कौन सा हेयरस्टाइल कैरी करें। जो आपके सिंपल लुक को भी स्टाइलिश और ग्रेसफुल बना दें। ऐसे में फैशन ब्लॉगर नताली किम ने कुछ हेयर स्टाइलिंग टिप्स दिए हैं। जो स्वेटर की नेकलाइन के हिसाब से हैं और बिना एफर्ट आपके पूरे लुक को चेंज कर देंगे। तो आप भी जान लें स्वेटर की नेकलाइन के हिसाब से कैसे चुनें सही हेयरस्टाइल।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टर्टल नेकलाइन स्वेटर

अगर आप टर्टल नेकलाइन स्वेटर पहन रही है तो सिंपल से हेयर को हाई पोनी में बांध लें। इससे आपका पूरा फेस दिखेगा और गर्दन भी लंबी नजर आएगी। वहीं खुले बाल टर्टल नेकलाइन के साथ मेसी लुक दे सकते हैं। इसलिए ये हेयरस्टाइल टर्टल नेक स्वेटर के साथ परफेक्ट तरीके से मैच करती है।

क्रू नेक स्वेटर

अगर आपका स्वेटर क्रू नेक है। यानी की ऐसे स्वेटर जिसकी नेकलाइन नेक के काफी करीब होती है और राउंड शेप में रहती है। तो इस तरह के स्वेटर में स्टाइलिश दिखने के लिए बालों को हाफ बन या हाफ डू हेयरस्टाइल में बांध लें। ये स्टाइल क्रू नेक स्वेटर के साथ परफेक्ट दिखती है।

हूडी के साथ किस तरह की हेयरस्टाइल मैच करेगी

अगर आप हूडी पहनकर गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो स्लीक हेयर अपडू बन बनाकर तैयार हो जाएं। ये हेयर बन हूडी के साथ स्मार्ट लुक देगा।

वी नेकलाइन

वी नेकलाइन वाले स्वेटर्स पहन रहीं या जिस स्वेटर में फ्रंट में जिप के साथ वी नेकलाइन बना है। इस तरह के स्वेटर के साथ हाफ अप पोनीटेल बनाएं। मतलब हाफ पोनी बनाकर बाकी बालों को खुला छोड़ दें।

पोलो स्वेटर

अगर स्वेटर में कॉलर बने हुए हैं तो इस तरह के स्वेटर को पोलो स्वेटर बोलते हैं। इसके साथ मेसी फ्रेंच बन स्टनिंग दिखता है और बिना एफर्ट के आपको स्टाइलिश बनाता है।

तो अगली बार जब ऑफिस या कॉलेज के लिए रेडी हो तो अपने सिंपल से स्वेटर को पहनकर भी स्टाइलिश दिखने के लिए इस हेयरस्टाइल गाइड को ट्राई करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।