Holi Hacks : सफेद कपड़ों से भी छूट जाएंगे होली के पक्के रंग! आजमाएं 5 DIY हैक्स
How to remove stubborn Holi colours : रसोई में मौजूद आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों और सही तकनीक का यूज करके आप अपनी फेवरेट सफेद ड्रेस पर लगे होली के पक्के रंग बड़ी आसानी से छुड़ा सकते हैं।

सफेद कुर्ते या साड़ी में होली खेलना जितना 'फिल्मी' और स्टाइलिश लगता है, त्योहार खत्म होने के बाद उन पर लगे जिद्दी नीले,पीले और हरे दाग उतने ही डरावने लगने लगते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सफेद कपड़े पर एक बार कलर का दाग लग जाए तो वो दोबारा पहनने लायक नहीं रहता है। लेकिन यकीन मानिए, अब आपको अपने पसंदीदा सफेद कपड़ों को फेंकने की जरूरत नहीं है। रसोई में मौजूद आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों और सही तकनीक का यूज करके आप अपनी फेवरेट सफेद ड्रेस पर लगे होली के पक्के रंग बड़ी आसानी से छुड़ा सकते हैं। अगर आपने भी इस होली 'व्हाइट लुक' कैरी किया है, तो दागों की फिक्र छोड़िए और इन 5 जादुई होली DIY हैक्स पर भरोसा कीजिए जो आपके कपड़ों को फिर से नया जैसा चमका देंगे।
सफेद कपड़ों पर लगे होली के रंग छुड़ाने के 5 तरीके
नींबू और नमक का नुस्खा
दाग वाली जगह पर एक चम्मच नींबू का रस डालकर ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क दें। इसके बाद कपड़े को 10-15 मिनट के लिए धूप में रखकर छोड़ दें। तय समय बाद हल्के गुनगुने पानी से कपड़ा धो लें। नींबू की नेचुरल एसिडिक प्रॉपर्टी (अम्लीय गुण) रंगों को हल्का करने में मदद करती है। जिससे होली के रंग का दाग कपड़े से आसानी से साफ हो जाता है।
सिरका और डिटर्जेंट का घोल
एक बाल्टी ठंडे पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद दाग वाले कपड़े को इस घोल में लगभग 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। सिरका दाग को तोड़ने और रंग को हल्का करने में मदद करता है। आधे घंटे बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें।
नॉन-जेल टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कपड़ों से पिगमेंट को हटाने में मदद करते हैं। इस उपाय को फॉलो करने के लिए दाग पर सफेद टूथपेस्ट की एक मोटी लेयर लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो इसे पुराने ब्रश से रगड़ते हुए साफ करें और फिर धो लें।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिशवॉश लिक्विड
एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिलाकर दाग वाली जगह पर डालकर हल्के हाथों से रगड़ें। 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह कपड़े के फाइबर को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका का पेस्ट
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका को बराबर मात्रा में मिलाकर, उससे गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय बाद हल्के हाथों से रगड़कर और गुनगुने पानी से धो लें। यह गुलाल और पक्के रंगों के दाग हटाने में बेहद कारगर है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



