Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHiba Nawab Looks Royal in Off White Golden Suit See Styling Details
ऑफ-व्हाइट गोल्डन सूट में हिबा नवाब दिखीं रॉयल, जानें स्टाइलिंग डिटेल्स

ऑफ-व्हाइट गोल्डन सूट में हिबा नवाब दिखीं रॉयल, जानें स्टाइलिंग डिटेल्स

संक्षेप: टीवी एक्ट्रेस हिबा नवाब हमेशा अपनी सिंपल लेकिन एलिगेंट फैशन चॉइसेज से फैंस का दिल जीतती हैं। हाल ही में उनका पारंपरिक सूट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जो खूबसूरती और ग्रेस का बेहतरीन मेल दिखाता है।

Wed, 12 Nov 2025 12:20 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hiba Nawab Traditional Suit Look Details: टीवी एक्ट्रेस हिबा नवाब अपने स्टाइलिश और एलिगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हिबा ने हाल ही में ऑफ-व्हाइट गोल्डन टोन का खूबसूरत एंब्रॉइडर्ड सूट पहना है जो उन्हें एकदम रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रहा है। इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट झुमकों, हल्के न्यूड मेकअप और स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ कंपलीट किया। हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी ने उनके पूरे ट्रेडिशनल अवतार को और भी निखार दिया। यह सूट लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो फेस्टिव या वेडिंग सीजन में सिंपल, एलिगेंट और रॉयल दिखना चाहती हैं। फॉलो करें उनके स्टाइलिंग टिप्स-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
  • आउटफिट डिटेल्स (Outfit Details)- सूट का फैब्रिक हल्का सिल्क-ब्लेंड था जिसमें गोल्डन शेड्स का कॉम्बिनेशन उसे फेस्टिव और रिच लुक देता है। सूट पर मल्टीकलर थ्रेड वर्क, सीक्वेन और जरी की फाइन डिटेलिंग की गई है। वहीं, हल्के गोल्डन शेड का दुपट्टा जिसमें बॉर्डर पर मिनिमल जरी और थ्रेड वर्क है, आउटफिट को सटल लेकिन ग्रेसफुल फिनिश देता है।
  • ज्वेलरी (Jewellery): उन्होंने गोल्डन बेस के स्टेटमेंट झुमके पहने हैं जिनपर व्हाइट पर्ल डिटेल्स थीं। ये झुमके सूट के कलर टोन के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
  • मेकअप (Makeup): हिबा ने ग्लोइंग स्किन, न्यूड लिप्स और ब्राउन शेड आई मेकअप के साथ मिनिमल लुक अपनाया। उनके ड्यूई बेस मेकअप ने उन्हें नेचुरल रेडिएंस दी।

ये भी पढ़ें:एलिगेंट और टाइमलेस! रुपाली गांगुली ने साड़ी में दिखाया ट्रेडिशनल ग्रेस
  • हेयरस्टाइल (Hairstyle): उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट और ओपन रखा जिससे चेहरा और भी फ्रेश और यूथफुल नजर आया।
  • मेहंदी वाले हाथ (Henna): हाथों में लगाई गई मेहंदी ने उनके ट्रेडिशनल आउटफिट को परफेक्ट फेस्टिव टच दिया।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।