दुल्हन ही नहीं, दूल्हे की मेंहदी भी होती है खास! देखें आजकल के ग्रूम कैसे डिजाइन पसंद कर रहे

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

आजकल दूल्हों के लिए भी मिनिमल और क्लासी मेंहदी डिजाइन आने लगे हैं, जो ओवर ना लगते हुए भी हाथों को स्टाइलिश टच देते हैं। इनमें नेम इनिशियल्स, शादी की डेट, सिंपल पैटर्न या फिर हल्के ट्रेडिशनल मोटिफ्स शामिल होते हैं।

दुल्हन ही नहीं, दूल्हे की मेंहदी भी होती है खास! देखें आजकल के ग्रूम कैसे डिजाइन पसंद कर रहे

शादी की रस्मों में मेहंदी का बड़ा महत्व होता है। जबतक दूल्हा-दुल्हन के हाथों में मेंहदी ना लगे, तब तक शादी की सभी रस्में पूरी नहीं होती। दुल्हन के हाथों के लिए तो बड़े प्यारे-प्यारे डिजाइन आराम से मिल जाते हैं, लेकिन दूल्हे के लिए क्रिएटिव डिजाइन ढूंढने में मुश्किल होती है। लड़कों को आमतौर पर भरे-भरे डिजाइन पसंद नहीं आते, इसके अलावा सिंपल नाम लिखने का ही ऑप्शन बचता है। जबकि आजकल दूल्हों के लिए भी मिनिमल और क्लासी मेंहदी डिजाइन आने लगे हैं, जो ओवर ना लगते हुए भी हाथों को स्टाइलिश टच देते हैं। इनमें नेम इनिशियल्स, शादी की डेट, सिंपल पैटर्न या फिर हल्के ट्रेडिशनल मोटिफ्स शामिल होते हैं।

अगर आप भी अपनी शादी या मेहंदी फंक्शन के लिए कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये ग्रूम मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं।

हाथों में लिखवाएं ब्राइड का नाम

Groom Mehndi Designs

अपने हाथों में आप इस तरह से ब्राइड का नाम और इनिशियल्स लिखवा सकते हैं। ये बहुत ही सिंपल और क्लासी लगता है। थोड़े से फ्लॉवर मोटिफ्स और पैटर्न काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। वहीं अगर आपको हेवी डिजाइन पसंद नहीं आते हैं, तो इस तरह का मेहंदी पैटर्न काफी बढ़िया लगेगा।

अट्रैक्टिव लगेगा मिनिमल मेंहदी डिजाइन

Groom Mehndi Designs

मिनिमल मेंहदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं और अगर आप ग्रूम हैं तो ये पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अब शादी में तो आप ट्रेडिशनल कपड़े पहनने ही वाले हैं, तो ये डिजाइन आपके हाथों में बड़ा फैंसी और अट्रैक्टिव लगने वाला है। रचने के बाद खासतौर से ये काफी ज्यादा बढ़िया लगता है।

ढोल और गणेश जी मेंहदी डिजाइन

Groom Mehndi Designs

शादी के लिए पारंपरिक मेंहदी डिजाइन सुंदर लगते हैं। ऐसे में ये ढोल, कलश और गणपति मोटिफ्स वाला मेहंदी डिजाइन आप ट्राई कद सकते हैं। काफी मिनिमल सा डिजाइन है और हिंदी में प्यारा सा टेक्स्ट भी लिखा हुआ है, जो काफी ट्रेडिशनल और अट्रैक्टिव सा लुक देगा।

मंडला डिजाइन वाला मेहंदी पैटर्न बनवाएं

Groom Mehndi Designs

आपने हाथों में आप ये मंडला डिजाइन वाला पैटर्न बनवा सकते हैं। ये बहुत ज्यादा सिंपल नहीं है और ना ही ओवर लगेगा। कुल मिलाकर परफेक्ट बैलेंस है, जो देखने में भी बड़ा ही सुंदर लगता है। इसमें आप अपने और अपनी ब्राइड के इनिशियल्स लिखवा सकते हैं, साथ ही शादी से जुड़े कुछ शुभ सिंबल भी बनवा सकते हैं।

बिल्कुल मिनिमल मेंहदी पसंद है तो ये चुनें

Groom Mehndi Designs

अगर आपको बिल्कुल भी मिनिमल मेंहदी डिजाइन पसंद है, तो ये वाला पैटर्न आपको जरूर पसंद आएगा। बहुत ही सिंपल सा पैटर्न है और देखने में काफी ज्यादा मॉडर्न और यूनिक भी है। आजकल के ग्रूम ऐसी ही मेंहदी लगवाना पसंद करते हैं, जो सिंपल भी हों और देखने में भी काफी क्लासी लगें। ये पैटर्न बिल्कुल ऐसा ही है।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।