Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनFrom Silk to Banarasi Traditional Saree Looks for Makar Sankranti 2026
मकर संक्रांति 2026: एक्ट्रेसेस की तरह साड़ी पहनकर बढ़ाएं त्योहार की रौनक!

मकर संक्रांति 2026: एक्ट्रेसेस की तरह साड़ी पहनकर बढ़ाएं त्योहार की रौनक!

संक्षेप:

मकर संक्रांति 2026 पर भारतीय अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स फैशन प्रेमियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं। क्लासिक सिल्क, बनारसी और हैंडलूम साड़ियां त्योहार की शान बढ़ाती हैं। ट्राई करें ये लुक्स-

Jan 09, 2026 04:09 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मकर संक्रांति सिर्फ पतंगों और तिल-गुड़ का ही नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल फैशन के जश्न का भी पर्व बन गया है। त्योहारों पर सिल्क या बनारसी साड़ियां क्लासिक ट्रेडिशनल लुक देती हैं। त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए आप भी ट्रेडिशनल साड़ी पहनें और भारतीय अभिनेत्रियों के इन लुक्स को फॉलो कर अपने लिए एलिगेंट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। ये साड़ियां कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती बल्कि इनका रिच फैब्रिक और क्लासिक ड्रेपिंग ग्रेसफुल लगते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
  1. इस साल मकर संक्रांति पर आइवरी, रेड और टील ब्लू जैसे क्लासिक शेड्स चुन सकती हैं। संक्रांति जैसे शुभ पर्व के लिए ये एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। अंकिता लोखंडे की ये सुर्ख लाल बनारसी साड़ी बेहद खूबसूरत है जिसे उन्होंने नीले रंग के शॉल के साथ स्टाइल किया है। सर्दियों के लिए यह लुक एकदम कमाल है और स्टाइल के साथ कंफर्ट भी जोड़ता है।

अंकिता लोखंडे
  • मकर संक्रांति पर काला रंग पहनना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में माधुरी दीक्षित का ये लुक आप जरूर फॉलो कर सकती हैं। सिंपल मेकअप, क्लासिक ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है और परफेक्ट फैशन गोल्स दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित
  • काला रंग ही चुन रही हैं तो भाग्यश्री का ये लुक भी जरूर ट्राई कर सकती हैं। प्लेन ब्लैक साड़ी का चौड़ा बॉर्डर देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है और सोबर अंदाज में उन्होंने कैरी भी किया है। ग्रेस के साथ सोबर लुक चाहती हैं तो भाग्यश्री का ये स्टाइल परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है।

भाग्यश्री
  • मराठी मुल्गी अंकिता लोखंडे भी हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं और खूब सजती-संवरती भी हैं। मकर संक्रांति पर उनकी तरह मराठी स्टाइल साड़ी ड्रेप कर सकती हैं। उन्होंने ब्लैक सिल्क साड़ी पहनी है और हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ज्वेलरी के साथ उन्होंने परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक क्रिएट किया है।

अंकिता लोखंडे
  • कुछ रॉयल और एलिगेंट चाहती हैं तो काजोल की तरह आइवरी या गोल्डन शेड की सिल्क या बनारसी साड़ी चुन सकती हैं। काजोल ने लाल बिंदी, चूड़ियां और बालों में गजरा लगाकर लुक कंपलीट किया है और परफेक्ट फेस्टिव वाइब्स दे रही हैं।

काजोल

फैशन टिप: फेस्टिव फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, मकर संक्रांति जैसे पारंपरिक त्योहारों पर लोग अब फिर से हैंडलूम और ट्रेडिशनल वीव्स की ओर लौट रहे हैं। यह ना सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देता है। इंडियन एक्ट्रेसेज के ये साड़ी लुक्स इस ट्रेंड को और मजबूत करते नजर आए। अगर आप भी मकर संक्रांति पर परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो इन साड़ी स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रिच फैब्रिक, एलिगेंट ज्वेलरी और सादगी भरा मेकअप- यही है इस फेस्टिव सीजन का सबसे बड़ा फैशन मंत्र।

ये भी पढ़ें:सिंपल मेकअप, रॉयल लहंगा: शरवरी वाघ का लेटेस्ट फैशन गोल
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।