प्रिंट से लेकर वेस्टलाइन तक कुर्ता-पैंट की डिजाइन से बेली फैट छिपाने में मिलेगी मदद, जानें कौन सी गलती ना दोहराएं
Style mistakes to avoid if you have belly fat: महिलाओं के अगर बेली फैट की प्रॉब्लम है तो सही स्टाइल और डिजाइन की मदद से उसे हाइड किया जा सकता है। जैसे कि कुर्ता पहनते वक्त इन एंब्रायडरी या डिजाइन के कुर्ते भूलकर भी ना पहनें। जो आपके बेली फैट को ज्यादा हाइलाइट करते हैं।

काफी सारी महिलाएं बेली फैट को लेकर जूझती रहती हैं। इसे छिपाने के लिए कई बार लूज फिटिंग कपड़े भी पहनती है। लेकिन वो सही स्टाइल टिप्स को फॉलो करना भूल जाती है। अगर आपका बेली एरिया हैवी है और बड़ा है तो इस तरह की बॉडी पर कई बार कुर्ते भी अच्छे नहीं दिखते। जिसका कारण है सही डिजाइन और एंब्रायडरी को ना चुनना। अगर आप बेली फैट को हाइड करना चाहती हैं तो इन डिजाइन के कुर्ते और पैंट्स को पूरी तरह से इग्नोर करें और साथ में जान लें कौन सी डिजाइन आप पर अट्रैक्टिव दिखेगी। पर्सनल स्टाइलिस्ट शिखा सुमन ने कुर्ता और पैंट पहनते समय टमी हाइड करने के लिए इन 4 डू एंड डोन्ट शेयर किए हैं।
इस तरह के कुर्ता डिजाइन को करें अवॉएड
- ऐसे कुर्ते जिन पर वेस्टलाइन के पास हैवी एंब्रायडरी बनी हुई है। उन्हें पूरी तरह से अवॉएड करें। बस्ट एरिया और वेस्टलाइन पर बनी डिजाइन पूरा फोकस आपके बेली एरिया पर ही करती है। जिससे बेली फैट ज्यादा दिखता है।
- कुर्ते जो बिल्कु स्ट्रेट हों और साइड से स्लिट ना हो या फिर काफी नीचे स्लिट बनी है। इस तरह के कुर्ते टमी एरिया पर ज्यादा फोकस करते हैं।
- पैंट या पलाजो चुनते समय ध्यान रखें कि उनकी मोहरी बहुत पतली ना हो। साथ ही पैंट्स लो वेस्ट ना रहे। नीचे से पतली मोहरी आपके ओवरऑल बॉडी को डिस्बैलेंस दिखाएगी। जिसमे ऊपर का पोर्शन हैवी और नीचे का पतला नजर आएगा। साथ ही थिन वेस्ट लाइन कमर के पास ज्यादा हाईलाइट होगी।
- टमी एरिया को छिपाने के लिए बहुत ज्यादा टाइट फिटिंग के कुर्ते पहनना भी अवॉएड करें। ऐसे कुर्ते काफी टैकी दिखते हैं और लुक को भद्दा दिखाने लगते हैं।
टमी एरिया को छिपाने के लिए इस तरह के कुर्ता-पैंट्स पहनें
- हमेशा वर्टिकल लाइन एंड डिजाइन वाले और नेकलाइन पर फोकस्ड कुर्ते की डिजाइन को पहनें। इससे निगाहों का फोकस नेकलाइन पर होगा और टमी एरिया आसानी से हाइड रहेगा।
- टाइट फिटिंग की बजाय स्टक्चर्ड ए लाइन डिजाइन के कुर्ते वियर करें। जिसमे आप ज्यादा पॉलिश्ड नजर आओ।
- कुर्ते में ए लाइन के साथ साइड स्लिट भी बनी हो। इस तरह के कुर्ते टमी एरिया को हाइड कर बॉडी को सही प्रपोर्शन में दिखाने में मदद करते हैं।
- कुर्ते के साथ हाई वेस्ट पलाजो को चुनें। जिसकी मोहरी चौड़ी और डिजाइन स्ट्रक्चर्ड हो। जिससे आपका ओवरऑल लुक बैलेंस नजर आए।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


