Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनFrom Pastels to Pearls The Most Stylish Bridal Chooda Sets of 2025 wedding season
लाल-मैरून नहीं, 2025 में इन कलर्स के चूड़ा सेट कर रहे हैं ट्रेंड, होने वाली ब्राइड्स ध्यान दें!

लाल-मैरून नहीं, 2025 में इन कलर्स के चूड़ा सेट कर रहे हैं ट्रेंड, होने वाली ब्राइड्स ध्यान दें!

संक्षेप:

Bridal Chooda Sets: आजकल चूड़े रेड और मैरून तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि ब्राइड्स अपनी पर्सनेलिटी और टेस्ट के हिसाब से अलग-अलग वैरायटी के चूड़े चुन रही हैं। आइए जानते हैं ट्रेंडी चूड़ा सेट्स के बारे में।

Dec 05, 2025 01:57 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आप होने वाली ब्राइड हों या फिर किसी स्पेशल ऑकेजन की तैयारियां कर रही हों, सुंदर से चूड़ा सेट के बिना सारी शॉपिंग अधूरी है। हाथों में जबतक चूड़ा ना हो, तब तक सारा लुक इनकंप्लीट ही लगता है। खैर, आजकल चूड़े रेड और मैरून तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि ब्राइड्स अपनी पर्सनेलिटी और टेस्ट के हिसाब से अलग-अलग वैरायटी के चूड़े चुन रही हैं। पेस्टल शेड्स से ले कर तमाम तरह के डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इतनी सारी वैरायटी देखकर कन्फ्यूज होना तो बनता है, लेकिन हम यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड बता रहे हैं, जिससे आपकी शॉपिंग थोड़ी आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं ट्रेंडी चूड़ा सेट्स के बारे में।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टोन पर्ल एक्सेंट वाला चूड़ा सेट

आजकल स्टोन और पर्ल एक्सेंट वाला चूड़ा सेट काफी ट्रेंड में है। ये देखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगता है और काफी एलिगेंट लुक देता है। आपके ब्राइडल लुक के साथ इस तरह का चूड़ा बहुत ही अच्छा लगेगा।

पेस्टल चूड़ा सेट

आजकल पेस्टल का ट्रेंड है, फिर वो लहंगे में हो या चूड़े में भी। सॉफ्ट पिंक, ब्लू, बटर येलो, आइवरी जैसे किसी भी मनपसंद पेस्टल कलर में आप चूड़ा सेट ले सकती हैं। ये काफी मिनिमल और एलिगेंट लुक देते हैं।

गोल्डन चूड़ा सेट

गोल्डन चूड़ा सेट सदाबहार है। विंटेज लुक पसंद करती हैं, तो अपने लिए एक गोल्डन चूड़ा सेट ले सकती हैं। लहंगे और हेवी साड़ी के साथ ये बहुत ही सुंदर लगता है और काफी रॉयल लुक भी देता है। बेस्ट बात है कि इन्हें आप तरह तरह से मिक्स एंड मैच भी कर सकती हैं।

मिनिमल चूड़ा सेट

आजकल की ब्राइड्स मिनिमल डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं। उनके लिए मिनिमल चूड़ा सेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। शादी के बाद छोटे मोटे फंक्शन, गेट टुगेदर और डेली वियर के लिए ये एकदम परफेक्ट रहते हैं। देखने में भी काफी एलिगेंट लुक देते हैं।

पर्सनलाइज्ड चूड़ा सेट

पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी का ट्रेंड काफी बढ़ा है, जिनमें आजकल की ब्राइड्स पर्सनलाइज्ड चूड़े काफी पसंद कर रही हैं। कपल फोटोज, नेम, इनीशियल्स और पर्सनलाइज्ड डिटेलिंग वाले चूड़े देखने में भी बेहद सुंदर लगेंगे और काफी दिल के करीब वाला फील भी देंगे।

ये भी पढ़ें:विंटर स्पेशल ब्लाउज: फुल स्लीव्स में रॉयल और एलिगेंट लुक देंगे ये 8 पैटर्न
ये भी पढ़ें:लहंगे में नहीं दिखेंगी चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें स्टाइलिंग टिप्स!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।