
इस दिवाली दिखें बॉलीवुड क्वीन जैसी, देखें करीना से लेकर अनन्या के स्टनिंग लुक्स!
दिवाली पार्टी पर क्या लुक कैरी करना है, इसे ले कर कन्फ्यूज हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स देखकर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए उन्हीं के कुछ खास लुक्स से टिप्स लेते हैं और आपके लिए दिवाली पार्टी का परफेक्ट लुक डिसाइड करते हैं।
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली भी आने ही वाला है। इस दौरान ऑफिस और रिश्तेदारों के यहां ढेर सारी पार्टीज होती हैं, जिनमें हर लड़की सबसे स्पेशल दिखना चाहती है। अब दिवाली पार्टी पर क्या लुक कैरी करना है, इसे ले कर कन्फ्यूज हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स देखकर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साड़ी, लहंगा, सूट या कोई भी ट्रेडिशनल अटायर ग्रेसफुली कैसे कैरी करना है, ये बॉलीवुड क्वींस से बेहतर कौन समझता है। तो चलिए उन्हीं के कुछ खास लुक्स से टिप्स लेते हैं और आपके लिए दिवाली पार्टी का परफेक्ट लुक डिसाइड करते हैं।

रेड ग्रीन लहंगे में करीना का ट्रेडीशन लुक

बेबो के लुक्स हमेशा ही फैंस को दीवाना बन देते हैं। खासतौर से ट्रेडिशनल लुक्स को वो जिन अदाओं और ग्लैमर के साथ कैरी करती हैं, उसका कोई मैच नहीं। अगर आप भी दिवाली सेलिब्रेशन में सबसे खास दिखना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल लहंगा वियर कर सकती हैं। इसके साथ करीना की तरह गोल्ड ज्वैलरी कैरी करें। आंखों में बोल्ड काजल, बड़ी बिंदी और न्यूड मेकअप आपके चार्म को दोगुना कर देंगे।
श्रद्धा की तरह पहनें बनारसी साड़ी

श्रद्धा की तरह सादगी और सुंदरता वाला लुक चाहती हैं, तो दिवाली पर बनारसी साड़ी एक परफेक्ट चॉइस रहेगी। चूंकि फेस्टिव सीजन है तो थोड़ी बोल्ड शेड्स ही चूज करें। इसके साथ ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वैलरी, बालों में गजरा, बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिप्स आपको एकदम बैलेंस और खूबसूरत लुक देंगे।
अनन्या सा स्टाइलिश लुक कैरी करें

पार्टी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अनन्या की तरह मोनोक्रोम लहंगा चूज करें। इसका बोल्ड ब्लाउज, सटल प्रिंट्स काफी ज्यादा स्टाइलिश लुक देंगे। लुक हेवी और बोरिंग ना लगे, इसके लिए आप स्टेटमेंट मांगटीका या इयरिंग्स वियर कर सकती हैं। बाकी ओवरऑल लुक सिंपल रखें। मेकअप शिमरी और लाइट रखेंगी तो लुक बहुत ही ग्लैमरस आएगा।
करिश्मा सा एलिगेंट लुक

करिश्मा की तरह आप ग्रेसफुली साड़ी भी वियर कर सकती हैं। बोट नेकलाइन वाला ब्लाउज, सिंपल गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लुक देगी। ओवरऑल लुक को बैलेंस रखने के लिए हेवी स्टेटमेंट इयरिंग्स वियर करें। बालों का सुंदर बन बना सकती हैं, साड़ी के साथ ये काफी एलिगेंट लुक देता है।
अनारकली में रॉयल लगेंगी

सोनाक्षी सिन्हा की तरह दिवाली पार्टी के लिए आप अनारकली सूट भी चूज कर सकती हैं। ये ना सिर्फ देखने में एलिगेंट और रॉयल लगता है, बल्कि पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होता है। हेवी गोल्डन कढ़ाई वाला अनारकली वियर करें, ये फेस्टिव वाइब देगा। इसके साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स और ग्लैम मेकअप आपको परफेक्ट दिवाली लुक देगा।
(Images Credit: Pinterest)

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


