कॉटन से बनारसी तक, जानिए साड़ी के साथ कैसे चुनें मैचिंग गहने
बहुत सी महिलाएं हैवी साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहनती हैं और हल्की साड़ी के साथ हल्की जूलरी पहनती हैं। जबकी ये एक बहुत बड़ी फैशन मिस्टेक है। इस आर्टिकल में जानिए साड़ी के साथ कैसे चुनें गहने।

साड़ी भारतीय संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। बीते कुछ सालों में साड़ी के फैशन में काफी बदलाव आया है। आजकल महिलाएं पारंपरिक साड़ी को मॉर्डन टच के साथ पहनना पसंद करती हैं। आजकल के ट्रेंड में ऐसी साड़ियां हैं जिन्हें लेगिंग्स या ट्राउजर के साथ पहना जाता है, ये आरामदायक होती हैं और कूल लुक भी देती हैं। इसके अलावा साड़ी को बेल्ट के साथ भी स्टाइल किया जाता है। साड़ी पहनने के बाद कमर पर लेदर या एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट साड़ी संभालने में खूब मदद करती है और इसे पहनकर मॉडर्न टच भी मिलता है। साड़ी चाहें किसी भी तरह से ड्रेप की हो लेकिन अगर इसके साथ जूलरी सही नहीं होगी तो लुक खिलकर नहीं आएगा। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि साड़ी के साथ कैसे चुनें मैचिंग गहने।
1) सूती साड़ियां- सूती साड़ियां भारतीय महिलाओं की पहली पसंद है। भीषण गर्मी में इस तरह की साड़ियां सबसे अच्छी लगती हैं। क्योंकि यह न केवल आरामदायक होती हैं, बल्कि इनका अपना एक सॉफ्ट और क्लासी आकर्षण होता है। इस तरह की साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर, टेराकोटा ज्वेलरी, लकड़ी के मोती, सिंपल ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं।
2) सिल्क साड़ियां- सिल्क साड़ियां भारतीय कपड़ों का रॉयल गोल्ड स्टैंडर्ड मानी जाती हैं। जहां सूती साड़ियां आराम देती हैं, वहीं सिल्क साड़ियां उत्सव का अहसास कराती हैं। भारत के हर राज्य की अपनी एक विशेष सिल्क बुनाई है। इस तरह की साड़ी के साथ गोल्ड अच्छा लगता है। टेंपल ज्वेलरी, कुंदन, पोल्की सेट सिल्क साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं।
3) शिफॉन और जॉर्जेट- लाइटवेट और ग्लैमरस लुक पसंद करने वाली महिलाएं शिफॉन और जॉर्जेट साड़ियों को पहनना पसंद करती हैं। जहां सूती और सिल्क साड़ियां शरीर को थोड़ा भारी लुक दे सकती हैं, वहीं ये दोनों फैब्रिक्स शरीर की बनावट के साथ चिपक जाते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ मोती या सिंपल गोल्ड जूलरी अच्छी लगती है।
4) बनारसी साड़ियां- बनारसी साड़ियां मुगलकालीन डिजाइनों, बेल-बूटों और सोने की महीन बुनाई के लिए फेमस हैं। शादी में दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए इस तरह की साड़ी को चुना जाता है। इस तरह की साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस, झुमके, मांग टीका पहन सकते हैं।
5) कांजीवरम साड़ी- कांजीवरम साड़ी को 'दक्षिण की रानी' कहा जाता है। इसका सिल्क घना होता है और इसमें जरी का भारी काम होता है। इस साड़ी के साथ गोल्ड का सेट या टेम्पल जूलरी खिलकर आता है।
7) कैजुअल ड्रेप्स- आजकल महिलाओं की पहली पसंद है कैजुअल ड्रैप्स। ये दिखनें में फैंसी होते हैं और स्टाइलिश लुक देने में मददगार होते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ बिल्कुल भी गहने न पहनें। चाहें तो छोटे स्टड ईयररिंग्स और पतली चेन पहन सकते हैं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


