अनारकली सूट से लेकर शर्ट तक, जानिए अलग-अलग तरह के कपड़े बनाने के लिए कितने मीटर फैब्रिक की होगी जरूरत?
अगर आप फैब्रिक लेकर आते हैं और अपनी पसंद के डिजाइन के कपड़े स्टिच करवाना पसंद करते हैं तो यहां हम बताने वाले हैं कि अलग-अलग तरह के कपड़े बनाने के लिए कितने मीटर फैब्रिक की जरूरत होती है।

बाजार से सीधे रेडीमेड कपड़े खरीदने के बजाय खुद फैब्रिक खरीदकर उसे सिलवाना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस और स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी के शरीर की बनावट एकदम अलग होती है। जब आप फैब्रिक लेकर टेलर या डिजाइनर से कपड़े सिलवाते हैं, तो वह आपके शरीर के सटीक नाप के हिसाब से बनते हैं। इससे कपड़ों की फिटिंग शानदार आती है और आप ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद के डिजाइन को चुनकर इन कपड़ों को बना सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या जो सामने आती है वह है कपड़ा कम पड़ने की या फिर कई बार कपड़ा ज्यादा आ जाता है। समस्या तब ज्यादा हो जाती है जब कपड़ा कम पड़ जाए। ऐसे में इंस्टाग्राम पर फैशन डिजाइनर मोनिका सिंघल शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि किस कपड़े को बनवाने के लिए कितना मीटर फैब्रिक चाहिए होगा। जानिए-
जानिए अलग-अलग तरह के कपड़े कितने मीटर में बनेंगे
1) टॉप- 1.5 मीटर
2) क्रॉप टॉप- 1 से 1.5 मीटर
3) शॉर्ट कुर्ती-2 मीटर
4) लॉन्ग कुर्ती- 2.5 से 3 मीटर
5) नॉर्मल अनारकली- 4.5 मीटर
6) लॉन्ग अनारकली- 5 से 6.5 मीटर
7) फ्लेयर के साथ एंकल लेंथ अनारकली- 6.5 से 8 मीटर
8) मैक्सी ड्रेस- 4.5 मीटर
9) फ्लेयर के साथ लॉन्ग मैक्सी ड्रेस- 5.5 से 7 मीटर
10) मैक्सी ड्रेस- 4.5 मीटर
11) कोऑर्ड सेट- शर्ट के लिए 2 से 2.5 मीटर और पैंट के लिए 2 से 2.5 मीटर
12) शर्ट- 2 से 2.5 मीटर
13 स्ट्रेट स्कर्ट- 3 से 4.5 मीटर
14) फ्लेयर स्कर्ट- 4 से 4.5 मीटर
फैब्रिक चुनने के फायदे
रेडीमेड कपड़े को चुनने के कई फायदे होते हैं। रेडीमेड कपड़ो में कई बार डिजाइन तो अच्छा होता है, लेकिन कपड़े की क्वालिटी या सिलाई कमजोर होती है। जब आप खुद फैब्रिक चुनते हैं, तो आप कपड़े की मजबूती, उसका मटीरियल और उसका रंग खुद परख सकते हैं। इसके अलावा, हाथ से की गई सिलाई रेडीमेड कपड़ों की मशीनरी सिलाई से कहीं ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती है। इसके अलावा कई बार बड़े ब्रांड्स के जो कपड़े बहुत महंगे मिलते हैं, वैसा ही सेम लुक आप अच्छा फैब्रिक लेकर कम खर्च में तैयार करवा सकते हैं। फैब्रिक लेकर आप कपड़े में एक्स्ट्रा मार्जिन रखवा सकते हैं, ताकि वजन बढ़ने या घटने पर उसे आसानी से ढीला या टाइट किया जा सके। ऐसा रेडीमेड कपड़ों में बहुत कम मिलती है। इसलिए अच्छा है कि आप फैब्रिक खरीदकर अपनी पसंद के कपड़े बनवाएं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


