
गोल्डन शरारा में सपना चौधरी का रॉयल लुक- स्टाइल, शाइन और सादगी का परफेक्ट मिश्रण
Fashion Inspiration: गोल्डन शरारा में सपना चौधरी का यह नया लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। ट्रेडिशनल स्टाइल और मॉडर्न टच का यह खूबसूरत मेल फेस्टिव सीजन की फैशन इंस्पिरेशन बन गया है।
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सिर्फ अपने डांस मूव्स ही नहीं, बल्कि अपने एथनिक फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत गोल्डन शरारा लुक में फोटोशूट कराया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस आउटफिट में सपना का ग्रेस और कॉन्फिडेंस दोनों झलक रहे हैं। उनका यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन संगम है। सपना ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है। सीक्वेन, ग्लिटर और नेट फैब्रिक का यह कॉम्बिनेशन वेडिंग सीजन या फेस्टिव पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं सपना के इस लुक की खास बातें—

आउटफिट डिटेल्स
- रंग और फैब्रिक: सपना ने हल्के गोल्डन और बेज टोन में डिजाइन किया हुआ शरारा सूट पहना है। इसमें नेट और शिमरी जॉर्जेट फैब्रिक का शानदार इस्तेमाल किया गया है जिससे आउटफिट में रिचनेस और ग्रेस झलकती है।
- कुर्ती डिजाइन: कुर्ती पेपलम स्टाइल में है जिसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी, सीक्वेन और थ्रेड वर्क किया गया था। फ्रंट नेकलाइन डीप V कट में है जो लुक को एलिगेंट और फ्लैटरिंग बनाती है।
- शरारा पैंट्स: शरारा का हिस्सा प्लीटेड डिजाइन और ग्लिटर सीक्वेन डिटेल्स के साथ बेहद रॉयल लग रहा था। इसका फ्लोई सिल्हूट हर मूवमेंट में ग्रेस जोड़ रहा है।
- दुपट्टा: दुपट्टा नेट मटीरियल से बना है जिसमें गोल्डन बॉर्डर और हल्की एम्ब्रॉयडरी से सॉफ्ट शिमर लुक दिया गया।
स्टाइलिंग और मेकअप डिटेल्स
- ज्वेलरी: सपना ने अपने लुक को ग्रीन स्टोन और पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है जो गोल्डन आउटफिट पर खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट दे रहे थे।
- हेयरस्टाइल: बालों को सिंपल मिड-पार्टेड स्ट्रेट लुक में ओपन रखा गया जो एकदम क्लासिक और एलिगेंट है।मेकअप लुक: उन्होंने नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप टोन अपनाया जिसमें न्यूड लिपशेड, सॉफ्ट स्मोकी आइज और लाइट हाइलाइटिंग ने चेहरा और भी निखारा।
स्टाइलिंग टिप: सपना चौधरी का यह गोल्डन शरारा लुक हर उस महिला के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो पारंपरिक खूबसूरती के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं। हल्के ग्लिटर, रिच एम्ब्रॉयडरी और सिंपल स्टाइलिंग ने इस आउटफिट को फेस्टिव फैशन गोल बना दिया है। यह स्टाइल हर मॉडर्न महिला के वॉर्डरोब में जरूर होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




