Eid 2026 Fashion: फिर लौटा 90s का जादू! इस ईद ट्रेंड में हैं ये विंटेज ज्वैलरी पीसेज

Mar 11, 2026 05:06 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Eid Special: 2026 में भी कुछ ज्वैलरी पीसेज काफी ट्रेंड में बने हुए हैं, जो आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद कमाल लगने वाले हैं। अब ईद के खास मौके पर थोड़ा हेवी लुक तो बनता है। ऐसे में ये ट्रेडिशनल एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

Eid 2026 Fashion: फिर लौटा 90s का जादू! इस ईद ट्रेंड में हैं ये विंटेज ज्वैलरी पीसेज

ईद के मौके पर सजने-संवरने का भी अलग मजा होता है। घर की महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सुंदर सा जोड़ा पहनकर रेडी होती हैं। खैर, ईद पर सिर्फ अपना आउटफिट ही नहीं ज्वैलरी भी सोच-समझकर ही लेनी चाहिए। क्योंकि ट्रेंड हर बार चेंज होता रहता है और जब आप लेटेस्ट फैशन को ध्यान में रखकर ज्वैलरी सिलेक्ट करती हैं, तो पूरा लुक अपने आप ही और भी खास बन जाता है। इस बार यानी साल 2026 में भी कुछ ज्वैलरी पीसेज काफी ट्रेंड में बने हुए हैं, जो आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद कमाल लगने वाले हैं। अब ईद के खास मौके पर थोड़ा हेवी लुक तो बनता है। ऐसे में ये ट्रेडिशनल एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। तो चलिए जान लेते हैं इस बार कौन सी ज्वैलरी ट्रेंड में हैं, ताकि आप अपने लुक के हिसाब से बेसट पीसेज सिलेक्ट करें।

विंटेज लुक देंगे हाथ फूल के नए डिजाइन

नब्बे के दशक में हाथफूल एक पॉपुलर ज्वैलरी पीस था। अभी भी दुल्हन के हाथों में ये नजर आ जाता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर हाथफूल दोबारा से ट्रेंड कर रहे हैं। हेवी सूट हो, शरारा-गरारा, लॉन्ग स्कर्ट या लहंगा, हाथफूल ओवरऑल लुक में अलग ही जान डाल देता है। आजकल बेहद यूनिक और मिनिमल डिजाइन वाले हाथफूल ट्रेंड में हैं, जिनमें चांद, पर्ल, लोटस और फ्लोरल डिजाइन काफी पॉपुलर रहते हैं।

चंकी बैंगल्स और कांच की चूड़ियां

ट्रेडिशनल लुक तब तक कंप्लीट नहीं होता, जब तक हाथों में चूड़ियां और बैंगल्स ना हों। इस ईद चंकी बैंगल्स काफी ट्रेंड में रहने वाले हैं। गोल्डन या सिल्वर बैंगल्स जिन्हें आप स्टैक कर के वियर कर सकती हैं। इसके अलावा कांच की चूड़ियों का फैशन तो सदाबहार है ही, वो ट्रेंड इस बार भी बरकरार रहेगा। आप हाथ में खूब सारी प्लेन कांच की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। लुक बेहद ही प्यारा आएगा।

इस बार परांदा से कंप्लीट करें अपना लुक

देसी आउटफिट के साथ परांदा हो तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। इस बार देसी गर्ल एस्थेटिक काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप परांदा से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आजकल काफी स्टाइलिश परांदा आने लगे हैं, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट ब्लेंड हैं। टेसल्स, मिरर वर्क, पर्ल और बीड्स वाले रंग-बिरंगे या मल्टी कलर परांदे इस ईद आपके लुक को एन्हांस कर देंगे।

चंकी झुमका देंगे देसी गर्ल वाइब

90s के पॉपुलर चंकी झुमके एक बार फिर से ट्रेंड में हैं और अगर इस ईद आप प्रॉपर देसी गर्ल लुक चाहती हैं, तो फिर आपको भी इन्हें अपने ज्वैलरी कलेक्शन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। रंग बिरंगे मोतियों और लड़ियों का काम, साथ में सुंदर गोल्डन वर्क इन झुमकों की खासियत है। कोई भी ट्रेडिशनल आउटफिट वियर करें, ये आपके लुक में अलग ही जान डाल देंगे।

(Images Credit: Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।