5 मिनट में बना लेंगी पार्लर जैसा जूड़ा हेयरस्टाइल, शादी-पार्टी के लिए सीखें चूड़ी वाला हैक!
एक अच्छा हेयरस्टाइल बनाना अगर आपको भी मुश्किल लगता है तो ये बैंगल वाला हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आप फटाफट बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं, वो भी बहुत ही सुंदर सा।

गर्ल्स को बन हेयरस्टाइल काफी पसंद होता है। बन की खासियत होती है कि इसे आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी बना सकती हैं, वहीं वेस्टर्न लुक के साथ भी ये काफी स्टाइलिश लगता है। आजकल तो तरह-तरह के बन हेयरस्टाइल पॉपुलर हो गए हैं, जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। हालांकि इन्हें बनाना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए गर्ल्स अक्सर ऐसे हेयरस्टाइल्स की तलाश में होती हैं, जो फटाफट बन भी जाएं और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगें। आज एक ऐसा ही हेयरस्टाइल हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप एक पुराने बैंगल्स की मदद से बना सकती हैं। आपको हेयरस्टाइल बनाना मुश्किल भी लगता है, तो भी इस एलिगेंट से बन को बना सकती हैं, क्योंकि ये वाकई काफी ज्यादा आसान है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं।
चूड़ी की मदद से बनाएं स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल
किन चीजों की होगी जरूरत?
ये बन हेयरस्टाइल बनाने के लिए आपको कोई भी एक पुराना बैंगल लेना है, जो थोड़ा सा चौड़ा और मजबूत हो। इसके अलावा आपको कुछ बॉबी पिन और पोनीटेल बनाने के लिए एक रबर बैंड लेना है। अगर आप बन को थोड़ा डेकोरेट करना चाहती हैं, तो हेयर एक्सेसरीज भी ले सकती हैं।
स्टेप बाय स्टेप सीखें बैंगल से बन बनाना
1) सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब कर के सुलझा लें, ताकि उनमें किसी तरह की गांठें ना रहें। अब आपको जिस ऊंचाई पर बन बनाना है, वहां एक सिंपल पोनीटेल बना लें।
2) अब पोनीटेल को बैंगल के बीच से निकालें। फिर बालों को बैंगल के चारों ओर धीरे-धीरे लपेटती जाएं। इस तरह से आपको पूरे बैंगल को कवर कर देना है।
3) बैंगल कवर होने के बाद बचे हुए बालों को आप बॉबी पिन की मदद से बन में सिक्योर कर सकती हैं। बन अच्छे से टिका रहे, इसके लिए बॉबी पिन लगाकर बन को सेट कर दें।
4) लास्ट में आप कोई भी हेयर एक्सेसरीज इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बन और भी ज्यादा ब्यूटीफुल लगेगा। फाइनल होने के बाद आप सेटिंग स्प्रे भी यूज कर सकती हैं, इससे हेयरस्टाइल बढ़िया सेट हो जाता है।
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम की है ये ट्रिक?
अगर आपके बाल लंबे या मीडियम लेंथ के हैं, तो ये हैक आपके लिए बड़े काम का हो सकता है। अक्सर लंबे बालों के लिए अच्छे हेयरस्टाइल मिल तो जाते हैं, लेकिन उन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है। खासकर बन हेयरस्टाइल तो बनाने में और भी मुश्किल लगते हैं। ऐसे में ये बैंगल वाला हैक आपकी इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। एक बार अपने प्रैक्टिस कर ली तो फिर किसी शादी-फंक्शन या तीज-त्यौहार पर आराम से सुंदर सा हेयरस्टाइल अपने आप ही बना लेंगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


