राउंड, ओवल या हार्ट फेस? सिर्फ 1 मिनट में जानें कौन सा सनग्लास आपके चेहरे पर लगेगा बेस्ट
राउंड, ओवल या हार्ट- हर फेस शेप के लिए अलग-अलग सनग्लास स्टाइल सूट करता है, जो आपके लुक को तुरंत एन्हांस कर सकता है। सही फ्रेम चुनकर आप चेहरे को ज्यादा शार्प, बैलेंस्ड और स्टाइलिश दिखा सकते हैं। बस 1 मिनट में जानें आसान ट्रिक और पाएं परफेक्ट लुक।

हर महिला चाहती है कि वह स्टाइलिश और कूल दिखे, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं। कई बार परफेक्ट आउटफिट पहनने के बाद भी लुक अधूरा लगता है, कभी गलत जूलरी की वजह से, तो कभी गलत सनग्लासेस के कारण। अगर आप भी अपने फेस शेप के हिसाब से सही सनग्लासेस नहीं चुन पा रही हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां जानें आसान तरीका, जिससे आप अपने चेहरे के अनुसार परफेक्ट सनग्लासेस चुनकर अपने स्टाइल को और भी बेहतर बना सकती हैं।
फेस शेप के हिसाब से कैसे चुनें सही सनग्लासेस?
1- राउंड फेस शेप
अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे फ्रेम चुनें जो आपके फेस को थोड़ा शार्प और लंबा दिखाएं। वेफेयरर (Wayfarers), क्लबमास्टर (Clubmaster) और बटरफ्लाई (Butterfly) फ्रेम आपके लिए बेस्ट रहते हैं। ये चेहरे की गोलाई को बैलेंस करके एक स्टाइलिश और स्मार्ट लुक देते हैं। बहुत ज्यादा छोटे या पूरी तरह गोल फ्रेम से बचें। आपको गोल और छोटे फ्रेम वाले ग्लासेस से बचना है, ये चेहरे को और गोल दिखाते हैं।
2- हार्ट फेस शेप
हार्ट शेप फेस में माथा चौड़ा और चिन पतली होती है, इसलिए ऐसे फ्रेम चुनें जो इस बैलेंस को बेहतर बनाएं। ओवल (Oval), राउंड (Round) और वेफेयरर (Wayfarers) फ्रेम इस फेस शेप पर काफी सूट करते हैं। ये सभी आपके चेहरे को सॉफ्ट और बैलेंस्ड लुक देंगे। हार्ट फेस शेप वाले बहुत बड़े और ऊपर से भारी फ्रेम न पहनें, ये माथा ज्यादा चौड़ा दिखाते हैं।
3- ओवल फेस शेप
ओवल फेस सबसे ज्यादा वर्सेटाइल माना जाता है, इस पर लगभग हर तरह के सनग्लास अच्छे लगते हैं। फिर भी जियोमेट्रिक (Geometric), सॉफ्ट स्क्वेयर (Soft Square) और कैट-आई (Cat Eye) फ्रेम आपके लुक को और ज्यादा एन्हांस करते हैं। आप नए-नए स्टाइल्स के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। इस फेस शेप पर आपको बहुत बड़े या बहुत छोटे सनग्लासेस अवॉइड करने हैं, इससे बैलेंस बिगड़ता है।
4- स्क्वॉयर फेस शेप
अगर आपका फेस स्क्वेयर है, तो जॉ लाइन थोड़ी शार्प होती है। ऐसे में सॉफ्ट और राउंडेड फ्रेम्स चुनना बेहतर रहता है। एविएटर्स (Aviators), राउंड (Round) और कैट-आई (Cat Eye) सनग्लासेस आपके चेहरे को सॉफ्ट और बैलेंस्ड लुक देते हैं। बहुत ज्यादा बॉक्सी फ्रेम्स से बचें। आपको बॉक्सी और एंगुलर फ्रेम नहीं चुनना है, ये चेहरे को ज्यादा हार्श लुक देते हैं।
फैशन टिप्स- हमेशा ऐसे सनग्लासेस चुनें जो आपके फेस को बैलेंस करें, तभी मिलेगा परफेक्ट लुक। गलत सनग्लासेस लगाने से आपका परफेक्ट आउटफिट लुक भी अजीब दिख सकता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


